LIVE

आज का मौसम, 18 August 2024 Highlights: यूपी के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मध्य प्रदेश में अब तक 13% अधिक बारिश

Pooja KumariUpdated Aug 18, 2024, 19:31 IST
आज का मौसम, 18 August 2024 Highlights: यूपी के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मध्य प्रदेश में अब तक 13% अधिक बारिश

आज का मौसम, 18 August 2024 Highlights: यूपी के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मध्य प्रदेश में अब तक 13% अधिक बारिश

Aaj Barish Hogi ki Nhi (आज का मौसम ) 18 August 2024, Aaj ka Mausam kaisa Rahega: मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश में 1 जून से 16 अगस्त तक औसत से 13 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है। जिसमें पूर्वी एमपी में एवरेज से 11 प्रतिशत अधिक बारिश हुई। वहीं पश्चिमी एमपी में 14 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई। गोरखपुर, बस्ती समेत यूपी के कई जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

AUG 18, 2024 19:31 IST

शिमला के कई हिस्सों में बारिश

AUG 18, 2024 19:22 IST

मध्य प्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट


मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा, बालाघाट, सीधी, सिंगरौली, रीवा, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, शिवपुरी में ग्वालियर में आज भारी बारिश की संभावना जताई है।
AUG 18, 2024 18:25 IST

बिहार के सात जिलों में कल भारी बारिश का अलर्ट



मौसम विभाग ने कल यानी 19 अगस्त को बिहार के पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, बक्सर और कैमूर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
AUG 18, 2024 17:31 IST

यूपी में दो जिलों में कल अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट



उत्तर प्रदेश के 2 जिलों में मौसम विभाग ने अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गोंडा और बाराबंकी शामिल है। मौसम विभाग ने बताया कि इन दोनों जिलों में बदरा झमाझम बरसेंगे। इस दौरान लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।
AUG 18, 2024 16:43 IST

झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट



मौसम विभाग ने पूरे झारखंड में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने राजधानी रांची समेत खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम, गुमला, सिमडेगा और लोहरदगा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
AUG 18, 2024 16:05 IST

यूपी के 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

यूपी में इनदिनों मॉनसून एक्टिव है, जिस वजह से कहीं-कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने कल सोमवार 19 अगस्त को यहां 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट लगा दया है। कल रक्षाबंधन के दिन कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, देवरिया, कुशीनगर, गोंडा, बहराइच सहित 16 जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
AUG 18, 2024 16:00 IST

आज दोपहर दिल्ली में जमकर बरसे बादल

राजधानी दिल्ली में एक फिर से मौसम का मिजाज बदल गया है। यहां रविवार को दोपहर में जमकर बारिश हुई। दिल्ली के आईटीओ, जामा मस्जिद और मंडी हाउस में झमाझम बारिश दर्ज की गई है। इन जगहों पर भारी बारिश के कारण जलभराव की स्थित हो गई है। आज का मौसम कैसा रहेगा बारिश होगी या तूफान आएगा? इन सभी मौसम से जुड़े प्रश्नो का आंसर के लिए देखें पल पल का अपडेट
AUG 18, 2024 13:17 IST

बिहार के 7 जिलों में आज बारिश का अलर्ट

बिहार में इन दिनों एक बार फिर से मॉनसून कमजोर पड़ गया है। लेकिन, कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा बारिश बेगूसराय में दर्ज की गई। विभाग ने आज भी कई जगहों पर बारिश के आसार जताए हैं। विभाग के अनुसार भागलपुर, जमुई, मुंगेर, सारण, सीवान, बांका पूर्वी और पश्चिम चंपारण में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।
AUG 18, 2024 10:45 IST

उत्तराखंड और हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड और हिमाचल प्रेदश में आज भी भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। इन राज्यों में 18 से 21 अगस्त तक भारी बारिश होती रहेगी।
AUG 18, 2024 10:03 IST

पहाड़ी राज्यों में बारिश का दौर अभी जारी

पहाड़ी इलाकों जैसे जम्मू-कश्मीर,उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का दौर अभी जारी रहने वाला है। इन क्षेत्रों में आज भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं जम्मू-कश्मीर और लद्दाख बाद 19 को भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
AUG 18, 2024 09:07 IST

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट नहीं

आज पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी बारिश का कोई अलर्ट नही हैं। हालांकि दो दिन बाद यहां जोरदार बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार इन तीनों क्षेत्रों में 20 और 21 अगस्त को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
AUG 18, 2024 08:10 IST

यूपी में रक्षा बंधन पर कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार 19 अगस्त को पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने के भी आसार हैं।
AUG 18, 2024 07:01 IST

राजस्थान में बारिश का कोई अलर्ट नहीं

राजस्थान में मॉनसून की रफ्तार धीरे-धीरे कम हो रही है। आज प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में मौसम साफ रहेगा। राजस्थान में 21 अगस्त तक बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
AUG 18, 2024 05:42 IST

यूपी के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट


यूपी के कई जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिसके अनुसार रविवार को गोरखपुर, संत कबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी और आसपास के इलाकों में भारी बरसात की संभावना है।
AUG 18, 2024 05:42 IST

एमपी में आज गरज-चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट


मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के कई जिलों में आज गरज चमक के साथ बारिश होने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसमें सिंगरौली, सीधी, श्योपुरकलां, सीधी, रीवा, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, दमोह पन्ना, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, मऊगंज, सतना, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, अनूपपुर, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा, जबलपुर और बालाघाट शामिल हैं।
AUG 18, 2024 05:41 IST

मध्य प्रदेश में अब तक 13% अधिक बारिश


मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश में 1 जून से 16 अगस्त तक औसत से 13 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है। जिसमें पूर्वी एमपी में एवरेज से 11 प्रतिशत अधिक बारिश हुई। वहीं पश्चिमी एमपी में 14 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बारिश मंडला में रिकॉर्ड हुई है।
AUG 18, 2024 05:41 IST

दिल्ली में आज हल्की बारिश का अलर्ट


दिल्ली में रविवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। आज राजधानी में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
AUG 18, 2024 05:41 IST

दिल्ली में शनिवार को लोधी रोड रहा सबसे गर्म


दिल्ली में शनिवार को बादल और सूरज के बीच लुका छिपी का खेल देखने को मिला। दोपहर में यहां हल्की बारिश भी हुई। जिसके बाद तेज धूप भी निकल आई। जिससे उमस भरी गर्मी महसूस हुई। लेकिन शाम को हवा भी चली। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। यहं लोधी रोड सर्वाधिक गर्म इलाका रहा। यहां अधिकतम 35.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
AUG 18, 2024 05:41 IST

केरल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी


आईएमडी ने शनिवार को केरल में अगले पांच दिनों के दौरान भारी बारिश होने और तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान जारी किया है। चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया। आईएमडी के मुताबिक कोट्टायम, इडुक्की, कोझिकोड, पत्तनमथिट्टा एवं एर्नाकुलम जिलों को क्रमश: रविवार एवं सोमवार के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ की श्रेणी में रखा गया है।