लखनऊ

यूपी में बारिश पर लगा ब्रेक, आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, जानें अब ठंडक बढ़ेगी या गर्मी दिखाएगी तेवर?

आज का मौसम यूपी, 10 October 2024 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से कहीं-कहीं पर हल्की-फुल्की बारिश हो रही थी। लेकिन अब बारिश के मौसम पर ब्रेक लग चुका है। आज पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

Image

उत्तर प्रदेश का मौसम

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला थम गया है। आने वाले दिनों में यूपी का मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान दोपहर में कड़ाके की धूप निकलेगी। जिससे लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि रात के समय गर्मी से राहत रहेगी। यूपी में रात के समय मौसम में ठंडक महसूस होने लगी है। आइए जानते हैं कि आज प्रदेश का मौसम कैसा रहने वाला है।

यूपी में आज शुष्क रहेगा मौसम

आज से उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव होने जा रहा है। आईएमडी के अनुसार गुरुवार को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। इस दौरान कहीं भी बारिश होने की संभावना नहीं है। 11 और 12 अक्टूबर को भी यूपी के दोनों हिस्सों में मौसम बिल्कुल साफ रहने के आसार हैं। वहीं 13 से 15 अक्टूबर तक यूपी का मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इस दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलवा देखने को नहीं मिलेगा।

यूपी के जिलों में तापमान

यूपी में बारिश के मौसम पर ब्रेक लग चुका है। जिसके बाद ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 34 डिग्री के आसपास ही दर्ज किया जा रहा है। वहीं न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा रहा है। यूपी में बीते कई दिनों से कहीं भी अच्छी बारिश देखने को नहीं मिली है। सिर्फ कुछ जगहों पर हल्की-फुल्की बारिश ही दर्ज की गई है। लेकिन अब बारिश पूरी तरह से थम गई है।

प्रयागराज में रहा सबसे अधिक तापमान

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे प्रयागराज का पारा सबसे अधिक रहा। यहां का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं झांसी में 35.1 डिग्री, कानपुर शहर में 35.4 डिग्री, फतेहपुर में 34.2 डिग्री और हरदोई में 34 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article