पटना

Bihar Weather Updates: बिहार में नहीं थम रहा बारिश का सिलसिला, 13 जिलों में अलर्ट; जानें अपने शहर का हाल

Bihar Weather Updates: बिहार में बारिश का दौर जारी है। कई जिलों में बीते दिनों हल्की से मध्यम बारिश हुई। इसके साथ ही गुरुवार के लिए बारिश की चेतावनी जारी की गई है। आईएमडी ने बिहार के 13 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। जानें अपने शहर के मौसम का हाल।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock

Bihar Weather Today: बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून अभी पूरी तरह से वापस नहीं हुआ है। कई जगहों पर अभी भी बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पुरवा हवा चलने के साथ-साथ बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवा आ रही है, जिसकी वजह से कई जिलों में बादल बन रहे हैं। वहीं, 12 अक्टूबर (विजयादशमी) से पछुआ हवा चलने की संभावना है, जिससे पूरे राज्य का मौसम साफ हो जाएगा। इसके साथ ही मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

बिहार के 13 जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने कहा कि आज (10 अक्टूबर) राज्य के 13 जिलों में बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में भागलपुर, मुंगेर, बांका, किशनगंज, पूर्णिया, अररिया, सुपौल, शिवहर, मधुबनी, सहरसा, मधेपुरा, कटिहार और समस्तीपुर शामिल हैं। आईएमडी की मानें तो इन जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

इन जिलों में हुई बारिश

इधर, बिहार में पिछले 24 घंटों में कई जिलों में बारिश हुई है। सबसे ज्यादा बारिश बेगूसराय में हुई है, जहां 49.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा बांका, नवादा, जमुई, लखीसराय, समस्तीपुर, भागलपुर, मुंगेर आदि जिलों में भी मध्यम से हल्की बारिश हुई है। वहीं, पटना सहित कई अन्य जिलों में भी दोपहर के बाद बारिश हुई। हालांकि, इतनी बारिश के बावजूद तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं आया है। पटना का अधिकतम तापमान 0.8 डिग्री बढ़कर 34.2 डिग्री सेल्सियस हो गया। राज्य का औसत तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article