Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में मॉनसून की विदाई हो चुकी है। साथ ही बारिश का दौर भी थम गया है। अक्टूबर का महीना भी आधा बीतने वाला है। लेकिन अभी तक गर्मी से निजात मिली है। हालांकि सुबह और रात के समय मौसम थोड़ा कूल-कूल रहता है। लेकिन दोपहर में कड़ाके की धूप निकल रही है। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी का एहसास हो रहा है। आइए जानते हैं कि आज दिल्ली का मौसम कैसा रहने वाला है?
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में आसमान साफ रहने वाला है। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक दर्ज होने की संभावना है। 11 से 13 अक्टूबर तक दिल्ली में मौसम साफ रहने के आसार हैं। जिसके बाद 14 अक्टूबर को आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। 11 से 14 अक्टूबर तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 से 26 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 21 से 23 डिग्री तक रह सकता है।
कब दस्तक देगी ठंड
दिल्ली में जल्द ही गुलाबी ठंड का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक 15 अक्टूबर के बाद से राजधानी में हल्की ठंड का एहसास होने लगेगा। हालांकि इस दौरान दिन में धूप अपना असर बनाए रखेगी। जिससे रात की तुलना में दिन गर्म रहेंगे। 15 अक्टूबर के बाद दिल्ली में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से नीचे लुढ़के की संभावना है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
