UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में बीते कई दिनों से बारिश का दौर जारी है। जिससे उमस और गर्मी से राहत बनी हुई है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी अच्छी बारिश हो रही है। जिससे यहां का मौसम भी खुशनुमा हो गया है। आने वाले दिनों में भी यूपी में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिन तक यहां बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश के भी आसार हैं।
यूपी में झमाझम बारिश के आसार
ये भी पढ़ें - Weather Today: Delhi-NCR में मानसून मेहरबान, वीकेंड पर झमाझम बरसेंगे मेघ, उमस से मिलेगी राहत; IMD का ऑरेंज अलर्ट
इन जिलों में होगी भारी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों के अनेक इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कई जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है। IMD ने शनिवार को कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिनमें बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, प्रतापगढ़, कन्नौज, उन्नाव, मथुरा, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, फर्रुखाबाद, हाथरस और कासगंज शामिल हैं। इसके अलावा आगरा, फ़िरोज़ाबाद, मैनपुरी, एटा, औरैया, जालौन, इटावा, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा और आसपास के इलाकों में भी भारी बारिश की संभावना है।
आज लखनऊ का मौसम
लखनऊ में शुक्रवार को रुक-रुक कर लगभग पूरा दिन बारिश जारी रही। पिछले 24 घंटों में यहां 19 मिमी बारिश दर्ज की गई। शनिवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। आज यहां आसमान में बादल छाए रहेंगे। साथ ही आज हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। शनिवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है।
आने वाले दिनों में यूपी का मौसम
कल यानी 11 अगस्त को भी पूर्वी और पश्चिमी यूपी में अनेक जगहों पर बारिश हो सकती है। इस दौरान बिजली चमकने और बादल गरजने के भी आसार है। मौसम विभाग के अनुसार इस अवधि में दोनों हिस्सों में कुछ जगहों पर भारी बारिश का भी अलर्ट है। वहीं 12 और 13 अगस्त को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में अनेक स्थानों पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इस दौरान कहीं-कहीं पर भारी बारिश की भी चेतावनी जारी की गई है। 14 और 15 अगस्त को भी यूपी के दोनों हिस्सों में अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
