Aadamkhor Bhediya: यूपी के बहराइच में 10 मौतों का जिम्मेदार कौन? आदमखोर या कोई और

Aadamkhor Bhediya: उत्तर प्रदेश के बहराइच में आदमखोर भेड़िये ने अब तक कई लोगों को अपना शिकार बनाया है। अब भी एक भेड़िया पकड़ से बाहर है। इससे लोगों में अभी भी खौफ है।

Aadamkhor Bhediya: यूपी के बहराइच में आदमखोर भेड़िये का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बच्चों के मा-बाप सोच रहे हैं कि मुनिया कब अपनी दोस्त लीला के साथ स्कूल जा पाएगी? रोहन कब अपने भाई के साथ गांव की गलियों में बेखौफ होकर खेल पाएगा? किसान सोच रहे हैं कि हम कब रात भर गांव की रखवाली छोड़कर अपनी मक्के की फसल की रखवाली कर पाएंगे? ये कहानियां भले ही आपको काल्पनिक लग सकती हैं, लेकिन हकीकत कुछ ऐसी ही है।

Aadamkhor Bhediya

सांकेतिक फोटो।

एक भेड़िया अभी भी बाहर

बहराइच में पांचवें भेड़िये के पकड़े जाने के बाद अब बचा छठा भेड़िया (लंगड़ा) लगातार महिलाओं और बच्चों को अपना निशाना बना रहा है। बहराइच के महसी इलाके में भेड़िये अब तक 10 लोगों को अपना निशाना बना चुके हैं। सवाल ये भी उठता है कि इसके लिए कौन जिम्मेदार है? वहां की गरीबी, भौगोलिक स्थिति, जंगल में अतिक्रमण या फिर सरकार और प्रशासन?

End of Feed