योगी सरकार के 8 साल : पुलिस विभाग के कायाकल्प का काल, 'बंद PAC शुरू की, 2 लाख से ज्यादा पुलिसकर्मियों की भर्ती'

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार को 8 साल पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर आज सोमवार 24 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अपनी उपलब्धियां गिनाईं। विशेषतौर पर कानून व्यवस्था और पुलिस बलों में किए गए सुधारों का उन्होंने जिक्र किया। चलिए जानते हैं CM Yogi Aditynath ने क्या कुछ कहा -

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार को 8 साल पूरे हो चुके हैं। इस अवसर पर आज यानी सोमवार 24 मार्च को स्वयं CM योगी आदित्यनाथ ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने एक-एक करके अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। इसके साथ ही राज्य सरकार की 8 साल की उपलब्धियों से सुसज्जित एक किताब का विमोचन भी किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि 2017 से पहले राज्य की कानून व्यवस्था कैसी थी और आज 8 साल बाद उसमें कितना सुधार हुआ है। मुख्यमंत्री ने एक-एक बिंदु को सिलसिलेवार तरीके से रखा। चलिए जानते हैं।

Yogi Adityanath

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

तब न बेटी सुरक्षित थी न उद्योग, अब कानून का राज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि साल 2017 में उनकी सरकार बनने से पहले राजय में कानून व्यवस्था का संकट था। उन्होंने कहा कि स समय राज्य के युवा के सामने पहचान का संकट का था। 2017से पहले यहां न तो बेटी सुरक्षित थी न ही उद्योग-धंधे। उन्होंने कहा, आज कानून व्यवस्था में राज्य ने लंबी छलांग लगाई है और हाल ही में प्रयागराज में आयोजित हुआ महाकुंभ इसका बड़ा उदाहरण है। 45 दिनों के इस आयोजन में कोई अपराध, लूट, छेड़छाड़, अपहरण कोई भी घटना नही हुई, यहां आने वाले श्रद्धालुओं के मन मे कोई असंतोष का भाव नही मिला। उन्होंने कहा, प्रदेश वही है, तंत्र वही है, बस सरकार बदलने से इतना फर्क पड़ गया।

End of Feed