Bahraich: बहराइच में करंट लगने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत, तीन अलग-अलग घटनाओं में गई जानें

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में करंट लगने की तीन अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं, एक बच्चा और एक युवक शामिल हैं। पुलिस ने सभी मामलों की जांच शुरू कर दी है और शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।

Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में करंट लगने की तीन अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक महिला, उसका बेटा, एक अन्य महिला और एक युवक शामिल हैं। पुलिस ने शनिवार को इन घटनाओं की जानकारी दी।

4 people died due to electric shock in Bahraich

बहराइच में करंट लगने से 4 लोगों की मौत

पहली घटना खैरीघाट थाना क्षेत्र के मुनीमपुर कलां गांव की है, जहां गुरुवार देर रात 10 वर्षीय इस्माइल पंखा चलाते समय करंट की चपेट में आ गया। उसे बचाने पहुंची उसकी मां आलम आरा (45) को भी करंट लग गया। दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। शुक्रवार को पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया।

End of Feed