VIDEO: अपने तो अपने होते हैं...! बैकुंठ धाम में दिखी परिवार की भावुक तस्वीर, भतीजी को दुलारते नजर आए अखिलेश

Prateek Yadav Cremation: लखनऊ के बैकुंठ धाम में अखिलेश यादव परिवार के साथ खड़े दिखाई दिए। जब प्रतीक का अंतिम संस्कार चल रहा था और हर किसी की आंख गमगीन थी तब अखिलेश ने भतीजी प्रथमा को न सिर्फ संभाला, बल्कि उनको सहयोगी से चॉकलेट मंगवाकर भी दिलाई और दुलार भी किया।

Prateek Yadav Cremation: लखनऊ के बैकुंठ धाम में जब प्रतीक यादव को अंतिम विदाई दी जा रही थी उस वक्त हर किसी की आंख नम थी। माहौल गमगीन था, परिवार के सदस्य टूटे हुए नजर आ रहे थे और हर किसी का चेहरा दर्द बयां कर रहा था। इस बीच, एक ऐसा भावुक पल सामने आया, जिसने हर किसी का दिल छू लिया।

akhilesh yadav chocolate

भतीजी को दुलारते नजर आए अखिलेश यादव

ताऊ ने भतीजी को किया दुलार

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बड़े बेटे अखिलेश यादव, चाचा शिवपाल सिंह यादव परिवार के तमाम सदस्यों के साथ बैकुंठ धाम में मौजूद थे। जब अंतिम संस्कार की प्रक्रिया चल रही थी और तब प्रतीक यादव की छोटी बेटी प्रथमा ताऊ अखिलेश यादव के बगल में बैठी हुई दिखाई दी। उस वक्त मासूम बिटियां के चेहरे पर उदासी झलक रही थी और शायद वह पूरी तरह से समझ भी नहीं पा रही थी कि उसके पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे।

End of Feed