लखनऊ के किसान पथ डिवाइडर से टकराकर पलटी बोलेरो, मासूम समेत 3 लोगों की मौत

Lucknow Accident: लखनऊ के किसान पथ पर सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला, युवक और तीन साल की बच्ची समेत तीन लोगों की जान चली गई, जबकि 9 अन्य घायल हो गए। तेज रफ्तार बोलेरो मझिगवां गांव के पास अनियंत्रित होकर सर्विस लेन के डिवाइडर से टकराई और पलट गई।

Lucknow Accident: लखनऊ के किसान पथ पर सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में मझिगवां गांव के पास तेज रफ्तार बोलेरो चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और सर्विस लेन के डिवाइडर से टकराकर पलट गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी करीब 100 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई।

accident

इस हादसे में एक महिला, एक युवक और उसकी तीन साल की बेटी की मौत हो गई, जबकि छह महीने के बच्चे समेत नौ लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद बोलेरो में सवार लोगों के बीच चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे। उन्होंने गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलते ही सुशांत गोल्फ सिटी थाने की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं।

End of Feed