LPU Violence: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी हिंसा पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 9 गिरफ्तार, 7 छात्र समेत 20 आरोपी FIR में नामजद

LPU हिंसा मामले में पुलिस ने फगवाड़ा के थाना सतनामपुरा ओर थाना सदर में 2 FIR दर्ज की है और 9 गिरफ्तार किये है जिनमें 7 स्टूडेंट है।

पंजाब की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हुए हिंसक घटनाक्रम को लेकर जालंधर रेंज के डीआईजी नवीन सिंगला और एसएसपी गौरव तूरा ने प्रेस वार्ता की है। पुलिस ने इस मामले में 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 7 एलपीयू के छात्र और एक नाबालिग शामिल है। वहीं FIR में 20 लोगों को नामजद किया गया है।

ARREST

प्रतीकात्मक फोटो

फगवाड़ा स्थित LPU यूनिवर्सिटी में 27 तारिक की रात को यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने प्रदर्शन करते हुए यूनिवर्सिटी कैंपस में तोड़फोड़ करते हुए आगजनी की और दिनभर दिल्ली जालंधर नेशनल हाईवे रोक कर प्रदर्शन करते हुए शाम को पत्थरबाजी करते हुए गाड़ियों की तोड़फोड़ और आगजनी की थी उसी मामले में पुलिस ने फगवाड़ा के थाना सतनामपुरा ओर थाना सदर में 2 FIR दर्ज की है और 9 गिरफ्तार किये है जिनमें 7 स्टूडेंट है।

End of Feed