Bengaluru Cylinder Blast: गैस रिसाव के कारण लगी आग, जोरदार धमाके के साथ सिलेंडर ब्लास्ट; देखें CCTV फुटेज

Bengaluru Cylinder Blast: बेंगलुरु में एक पॉटरी की दुकान में LPG सिलेंडर में गैस रिसाव के कारण आग लग गई, जिसके बाद सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ ब्लास्ट हो गया। इस पूरी घटना से आसपास की दुकानों को भी काफी नुकसान हुआ है।

Bengaluru Cylinder Blast: बेंगलुरु के हुलीमावू इलाके से गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने की एक घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि सिलेंडर ब्लास्ट पॉटरी की एक दुकान में हुआ है। इस हादसे में आसपास की पांच से अधिक दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास की अलग-अलग दुकानों में बैठे दुकानदार और ग्राहक भी घबरा गए। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। दुकान में सिलेंडर फटने का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें आप धमाका होते हुए देख सकते हैं।

Bengaluru Cylinder Blast

बेंगलुरू सिलेंडर ब्लास्ट

सिलेंडर फटने से इलाके में दहशत का माहौल

बेंगलुरु के हुलीमावू इलाके पॉटरी की यह दुकान अवैध तरीके से सिलेंडर भरकर बेच रही थी। मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात दुकान बंद करते समय दुकान में रखे सिलेंडर से गैस लीक होने लगी। सिलेंडर लीक होने की बात से अनजान दुकान के एक कर्मचारी ने दुकान में लगे इलेक्ट्रिक स्कूटर का चार्जर अनप्लग कर दिया। जिस कारण उसमें से चिंगारी निकली और उससे आग लग गई। तेजी से फैली आग से सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया। इससे आसपास की दुकानों में मौजूद लोगों भी डर गए।

End of Feed