LPG संकट के बीच पर्यटन उद्योग को राहत, सरकार बढ़ाएगी गैस आपूर्ति

वाणिज्यिक रसोई गैस (एलपीजी) की मौजूदा स्थिति और उसके होटल-पर्यटन उद्योग पर पड़ रहे असर को देखते हुए केंद्र सरकार ने आपूर्ति बढ़ाने का फैसला किया है। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री Gajendra Singh Shekhawat ने शुक्रवार को केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री Hardeep Singh Puri और मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर हालात की समीक्षा की।

दिल्ली : केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) ने शुक्रवार को केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) और मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर हालात की समीक्षा की। बैठक में वाणिज्यिक एलपीजी की मौजूदा उपलब्धता और उसके होटल, रेस्तरां तथा पर्यटन उद्योग पर पड़ रहे प्रभाव पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के बाद शेखावत ने कहा कि सरकार स्थिति को सामान्य करने के लिए त्वरित कदम उठा रही है, ताकि उद्योग पर पड़ रहे दबाव को कम किया जा सके।

Gajendra Singh Shekhawat Met Hardeep Singh Puri

एलपीजी संकट पर बातचीत करते गजेंद्र सिंह शेखावत और हरदीप सिंह पुरी

होटलों और रेस्तरां को अतिरिक्त राहत

उन्होंने बताया कि राहत के तौर पर आज से ही व्यवसायों को उनकी औसत मासिक वाणिज्यिक गैस आवश्यकता का लगभग 20 प्रतिशत एलपीजी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा होटलों और रेस्तरां को अतिरिक्त राहत देने के लिए गैस की आपूर्ति बढ़ाने की व्यवस्था पर भी काम किया जा रहा है। सरकार का प्रयास है कि पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र के संचालन में किसी तरह की बाधा न आए।

End of Feed