Loksabha Election Result 2024: यूपी की फैजाबाद लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी उम्मीदवार अवधेश प्रसाद ने जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी लल्लू सिंह को हराया है। बता दें कि उत्तर प्रदेश में सभी सात चरणों में मतदान हुआ था। उत्तर प्रदेश की फैजाबाद सीट पर पांचवें चरण में 20 मई को मतदान हुआ था। इसी फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र में अयोध्या भी आता है, जहां पर इसी साल 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन हुआ था और राम लला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी।
फैजाबाद लोकसभा सीट रिजल्ट, ताजा अपडेट
रामनगरी अयोध्या की फैजाबाद सीट का ताजा अपडेट
- फैजाबाद सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अवधेश प्रसाद ने जीत दर्ज की।
- फैजाबाद सीट पर समाजवादी पार्टी के अवधेश प्रसाद ने भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह 50 हजार से ज्यादो वोटों से हरा दिया है।
- फैजाबाद सीट पर समाजवादी पार्टी के अवधेश प्रसाद आगे चल रहे हैं।
- शुरुआती मतगणना में भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह पीछे हो गए हैं।
- फैजाबाद में भाजपा उम्मीदवार लल्लू सिंह आगे चल रहे हैं।
- सुबह 8 बजे मतगणना शुरू हुई
फैजाबाद लोकसभा सीट प्रमुख उम्मीदवार 2024
- भारतीय जनता पार्टी-भाजपा (BJP) - लल्लू सिंह
- समाजवादी पार्टी -सपा (SP) -अवधेश प्रसाद
- बहुजन समाज पार्टी-बीएसपी (BSP) - सच्चिदानंद पांडे
