BJP Uttarakhand Candidate List, Loksabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha Election 2024) के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में उत्तराखंड के उम्मीदवारों का नाम भी है। चलिए जानते हैं भाजपा ने इस बार उत्तराखंड में किन नेताओं को चुनावी महासमर में उतारा है।
उत्तराखंड के लिए भाजपा उम्मीदवारों की लिस्ट
भाजपा ने उत्तराखंड की कुल पांच लोकसभा सीटें हैं, जिनके नाम इस प्रकार हैं -
- टिहरी गढ़वाल
- गढ़वाल
- अल्मोड़ा (SC)
- नैनीताल-उधमसिंह नगर
- हरिद्वार
BJP ने मौजूदा सांसदों पर दिखाया भरोसा
पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तीन उम्मीदवारों की घोषणा अपनी पहली लिस्ट में की है। भाजपा ने टिहरी गढ़वाल से एक बार फिर माला राज्य लक्ष्मी शाह को उम्मीदवार बनाया है, अल्मोड़ा की सुरक्षित सीट से एक बार फिर अजय टम्टा और नैनीताल-उधमसिंह नगर की सीट से केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट को टिकट दिया गया है।
गढ़वाल और हरिद्वार सीट के लिए अभी उम्मीदवारों के नाम तय नहीं हुए हैं। जब भी यह नाम तय होंगे Timesnowhindi.com पर आपको इसकी जानकारी मिलेगी।
