Lok Sabha Chunav Phase 2 Voting MP: मध्य प्रदेश की छह लोकसभा सीटों पर मतदान, शाम पांच बजे तक 54.42 प्रतिशत मतदान
मध्य प्रदेश में पांच बजे तक 54.42 प्रतिशत मतदान
मध्य प्रदेश में दूसरे चरण में छह लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ। चुनाव आयोग के मुताबिक, शाम पांच बजे तक 54.42 प्रतिशत मतदान हुआ।MP Loksabha Election 2024 Phase 2 Voting: एमपी में तीन बजे तक 46.50 प्रतिशत मतदान हुआ
मध्य प्रदेश में दोपहर 3 बजे तक 46.50 प्रतिशत मतदान किया जा चुका है।MP Loksabha Election 2024 Phase 2 Voting: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया मतदान
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एमपी की खजुराहो लोकसभा सीट के लिए मतदान किया।मध्य प्रदेश में बढ़ा तापमान, घटी मतदाताओं की भीड़
मध्य प्रदेश की 6 सीटों पर मतदान प्रक्रिया जारी है। चिलचिलाती गर्मी के कारण 1 बजे के बाद पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की संख्या कम होने लगी है। ऐसे में मतदान प्रतिशत पर इसका असर देखने को मिलेगा।Lok Sabha Chunav Phase 2 Voting MP: मध्य प्रदेश में दोपहर एक बजे तक 38.96 प्रतिशत मतदान
एमपी में दोपहर 1 बजे तक 38.96 प्रतिशत मतदान हुआ है। यहां खजुराहो में 37.89 प्रतिशत, टीकमगढ़ में 40.21 प्रतिशत, दमोह में 37.57 प्रतिशत, रीवा में 31.85 प्रतिशत, सतना में 40.83 प्रतिशत, होशंगाबाद में 45.71 प्रतिशत। इसमें सबसे अधिक मतदान होशंगाबाद और सबसे कम रीवा में हुआ है।Lok Sabha Chunav Phase 2 Voting MP: छतरपुर में मंत्री दिलीप अहिरवार ने डाला वोट
मध्य प्रदेश लोकसभा सीट के लिए छतरपुर के कुरियाना मोहल्ले में स्थित मतदान केंद्र पर मंत्री दिलीप अहिरवारा ने अपना वोट डाला।Lok Sabha Chunav Phase 2 Voting MP: 11 बजे तक कहां-कितने प्रतिशत हुआ मतदान
सुबह 11 बजे तक मध्य प्रदेश में 28.15 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया। खजुराहो में 28.14 प्रतिशत, टीकमगढ़ में 26.96 प्रतिशत, दमोह में 26.84 प्रतिशत, रीवा में 24.46 प्रतिशत, सतना में 30.32 प्रतिशत, होशंगाबाद में 32.40 प्रतिशतLok Sabha Chunav Phase 2 Voting MP: एमपी में 11 बजे तक 28.15 प्रतिशत मतदान
मध्य प्रदेश में 11 बजे तक 28.15 प्रतिशत मतदान किया जा चुका है और लगातार लोग वोटिंग के लिए पोलिंग बूथ पर पहुंच रहे हैं।Lok Sabha Chunav Phase 2 Voting MP: रीवा में 100 साल की बुजुर्ग महिला ने किया मतदान
मध्य प्रदेश की रीवा लोकसभा सीट के लिए मऊगंज क्षेत्र में 100 वर्ष की एक बुजुर्ग महिला ने मतदान किया। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के इंस्पेक्टर ने मतदान कराने में उनका सहयोग किया।MP Loksabha Chunav Phase 2 Voting: एमपी में सुबह 9 बजे तक 13.82% मतदान हुए
मध्य प्रदेश की 6 सीटों पर लोकसभा चुनाव सुबह 7 बजे से शुरू हुआ है। यहां 9 बजे तक 13.82% मतदान किये जा चुके हैं।MP Lok Sabha Chunav Phase 2 Voting: सोहागपुर में मतदान का बहिष्कार
नर्मदापुरम जिले के सोहागपुर के ग्राम निभारा में मतदान क्रमांक 255 पर मतदाताओं ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया है। सुबह से शुरू हुई वोटिंग में 9 बजे तक मात्र 5 वोट ही डाले गए हैं। बताया जा रहा है कि सड़क और पुलिया न होने के कारण मतदाता नाराज है।Lok Sabha Chunav Phase 2 Voting MP: दमोह पर लेट शुरू हुई वोटिंग
मध्य प्रदेश की दमोह लोकसभा सीट के लिए सेंट नार्वेट स्कूल पर बने पोलिंग बूथ पर वोटिंग की प्रक्रिया 6 बजे की बजाए 7 बजे एक घंटे की देरी पर शुरू हुई है। 6 बजे के समय से वोटिंग करने के लिए पहले ही कतार लग गई थी। 7 बजे वोट करने पहुंचे पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया की फटकार के बाद मतदान प्रक्रिया शुरू की गई।Lok Sabha Chunav Phase 2 Voting MP: खजुराहो में देरी से शुरू हुआ मतदान
दमोह के बाद खजुराहो में भी मतदान प्रक्रिया देरी से शुरू हुई है। जानकारी के अनुसार यहां मतदान 7:56 पर शुरू हुआ है। तय समय से 2 घंटे देरी से मतदान शुरू होने के कारण भाजपा प्रत्याशी और मध्य प्रदेश के अध्यक्ष वीडी शर्मा ने नाराजगी जताई।Lok Sabha Chunav Phase 2 Voting MP: सतना के तीन बूथों पर EVM खराब
मध्य प्रदेश के सतना शहर के मतदान केंद्रों के तीन बूथों पर ईवीएम खराब होने की जानकारी सामने आई है। यहां शाला जवाहर नगर क्रमांक 200, चित्रकूट पोलिंग बूथ क्रमांक 73 और जैतवारा पोलिंग बूथ क्रमांक 260 में ईवीएम खराब हो गई है, जिसके कारण मतदान शुरू होने में देरी हो रही है।Lok Sabha Chunav Phase 2 Voting MP: होशंगाबाद लोकसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी ने डाला वोट
मध्य प्रदेश की 6 लोकसभा सीटों पर मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। एमपी की होशंगाबाद लोकसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी ने वोट डाला दिया है।Lok Sabha Chunav Phase 2 Voting MP: एमपी की 6 सीटों पर कौन है उम्मीदवार
टीकमगढ़ लोकसभा सीट से वीरेंद्र कुमार -भाजपा/NDA और पंकज अहिरवार -कांग्रेस/INDIA, दमोह लोकसभा सीट से राहुल लोधी - भाजपा/NDA और तरवर लोधी - कांग्रेस/INDIA, खुजारोह से विष्णु दत्त शर्मा - भाजपा/NDA और आरबी प्रजापति - कांग्रेस/INDIA, सतना सीट से गणेश - भाजपा/NDA, सिद्धार्थ कुशवाह - भाजपा/NDA और नारायण त्रिपाठी-बीएसपी, रीवा सीट से जनार्दन मिश्रा- भाजपा/NDA और नीलम मिश्रा - कांग्रेस/INDIA, होशंगाबाद लोकसभा सीट दर्शन सिंह चौहान- भाजपा/NDA और संजय शर्मा - कांग्रेस/INDIA से प्रमुख उम्मीदवार है।इंडिगो फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग; आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त
Video: वाराणसी में भारी बारिश भी नहीं रोक पाई आस्था, दशाश्वमेध घाट पर 'गंगा आरती' में अडिग जले दीये
सीमापुरी में चार मंजिला इमारत ढही, गर्भवती महिला समेत तीन की मौत; 11 लोग सुरक्षित निकाले गए, राहत-बचाव जारी
'मारपीट की, अप्राकृतिक संबंध बनाए और वीडियो भी...', Times Now Navbharat से बोली पीड़िता, बेरहम बन गया NRI पति
UP में 20 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, ए. सतीश गणेश को बड़ी जिम्मेदारी; कई जिलों के बदले कप्तान
© 2026 Times Horizon Private Limited
