हरिद्वार : गंगा में हिचकोले खा रहा था युवक, अधर में लटकी थी जान; लाइव रेस्क्यू का आया वीडियो

जम्मू कश्मीर से हरिद्वार गंगा स्नान करने आया युवक तेज लहरों में फंस गया और तेज बहाव में डूबने लगा। गनीमत यह रही की हाथी पुल पर लटक रही जंजीरों को उसने पकड़ लिया। इसके बाद पीएससी की टीम ने सकुशल बाहर निकाल लिया।

हरिद्वार : अगर आप धर्म नगरी हरिद्वार में मां गंगा में स्नान करने के लिए आए हैं और गंगा में स्नान करना चाह रहे हैं तो संभल जाएं। आपकी जरा सी लापरवाही आपकी जान पर भारी पड़ सकती है। हम इसलिए कह रहे हैं कि शुक्रवार को निर्जला एकादशी के मौके पर स्नान करने जम्मू कश्मीर से आए एक युवक के साथ हादसा होते-होते बच गया। हालांकि, डूबते युवक को पीएसी के जवानों ने रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया। इससे जुड़ा एक वीडियो सामने आया है।

Haridwar Ganga Accident

हरिद्वार गंगा

दरअसल, युवक विशाल गंगा में तैर रहा था। इसी दौरान वह गंगा की तेज लहरों में फंस गया, जिसके बाद वह तेज बहाव में डूबने लगा। गनीमत रही कि हाथी पुल के पास बनी जंजीरों को उसने पकड़ लिया। इसके बाद हरिद्वार आपदा राहत दल की 40 वीं वाहिनी पीएससी की टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसका रेस्क्यू किया, जिसके बाद विशाल को सकुशल गंगा से बाहर निकाल लिया गया।

End of Feed