LIVE

आज का मौसम, 7 June 2025 IMD Weather Forecast: बीता बारिश का दौर, अब फिर सताएगी गर्मी, IMD जयपुर ने जारी की वेदर अपडेट

आज का मौसम 7 June 2025, IMD Weather Forecast Today, Garmi Ka Mausam (अत्यधिक गर्मी) Aaj Ka Mausam Vibhag Ka Samachar, Mausam Ki Jankari Heat Wave (Loo): प्री मानसूनी गतिविधियों का असर उत्तर भारत समेत देश के पूर्वोत्तर हिस्से में भी कम हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते देश के अलग अलग इलाकों में बारिश का दौर रहा जो अब बीत गया है। आज से ही राजस्थान में लू का असर दिखने लगेगा। उत्तर प्रदेश, दिल्ली और बिहार में भी सूखे दिन लौट आए हैं। अगली बारिश तक इन इलाकों में गर्मी बढ़ेगी।

Nishant TiwariUpdated Jun 7, 2025, 18:56 IST
Follow on Google News
आज का मौसम, 7 June 2025 IMD Weather Forecast: बीता बारिश का दौर, अब फिर सताएगी गर्मी, IMD जयपुर ने जारी की वेदर अपडेट

आज का मौसम, 7 June 2025 IMD Weather Forecast: बीता बारिश का दौर, अब फिर सताएगी गर्मी, IMD जयपुर ने जारी की वेदर अपडेट

आज का मौसम 7 June 2025, IMD Weather Forecast Today Temperature, Garmi Ka Mausam (अत्यधिक गर्मी) Mausam Vibhag Ka Samachar on Heat Wave (Loo): आज से उत्तर भारत में बारिश की गुंजाइश कम हो गई है। पिछले कई दिनों से आ रही बारिश की चेतावनी आज बहुत कम है। उत्तर प्रदेश में भी गर्मी बढ़ती नजर आ रही है। गर्मी और उमस से राहत के लिए आंधी बारिश की राह देखनी होगी। 25 जून से लेकर 5 जुलाई के बीच इन इलाकों में मानसून आने की उम्मीद है। तबतक गर्मी का कहर बरकरार रहेगा। आइए आज के मौसम का हाल देखते हैं।

JUN 07, 2025 18:55 IST

दिल्ली में कल का मौसम

शनिवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के औसत से एक डिग्री कम था। वहीं, रविवार को मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। साथ ही तेज हवाओं के चलने की भी संभावना है।
JUN 07, 2025 18:14 IST

पिछले 24 घंटों में बिहार के जिलों का मौसम

JUN 07, 2025 17:11 IST

दिल्ली में आज शाम का तापमान

दिल्ली में आज शाम का तापमान 39°C तक पहुंच सकता है। शाम के समय बारिश की संभावना 0% है, साथ ही हवा की गति 11km/h रहने की संभावना है।
JUN 07, 2025 16:14 IST

हैदराबाद में बारिश का दृश्य

JUN 07, 2025 15:13 IST

IMD जयपुर की वेदर अपडेट

JUN 07, 2025 14:35 IST

अगले हफ्ते से फिर पड़ेगी पटना में बौछारें

पटना में अगले हफ्ते से फिर मौसम बदलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने अपने हालिया पूर्वानुमान में गुरुवार से फिर बारिश की संभावना जताई है।
JUN 07, 2025 13:12 IST

बिहार में फिलहाल अलर्ट नहीं

मौसम विभाग ने बिहार में आज से लेकर सोमवार तक के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। मंगलवार से उत्तरी बिहार में आंधी बारिश का दौर एक बार फिर शुरू होगा।
JUN 07, 2025 12:41 IST

कल से चलेगी लू

राजस्थान के अधिकांश भागों में अगले एक हफ्ते मौसम शुष्क रहने वाला है, साथ ही तापमान में 2-4 डिग्री बढ़ोतरी दर्ज होने की संभावना है। बीकानेर और शेखावाटी के इलाकों में 8 से 10 जून को हीटवेव और तेज धूलभरी हवाएं चलने की बहुत संभावना है।
JUN 07, 2025 11:58 IST

राजस्थान में आज का मौसम

JUN 07, 2025 11:55 IST

राजस्थान में आज का मौसम

https://x.com/IMDJaipur/status/1931207848152678685
JUN 07, 2025 11:00 IST

पिछले 24 घंटों में बिहार मे कितना बदला पारा

JUN 07, 2025 09:34 IST

कैसा रहेगा पटना का मौसम

पटना में आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। शहर में आज बारिश की संभावना नहीं जताई गई है, इसके साथ ही आसमान में आज बादल भी कम दिखाई देंगे।
JUN 07, 2025 08:52 IST

बिहार में भी बढ़ रहा पारा

मौसम विभाग केंद्र पटना के मुताबिक शुक्रवार को बक्सर बिहार का सबसे गर्म जिला रहा। जहां का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री दर्ज किया गया।
JUN 07, 2025 07:20 IST

दिल्ली में आज पारा 40

आज तेज धूप के बीच शहर का पारा 40 तक जा सकता है। सोमवार से दिल्ली में दिन के समय तेज हवाएं चलेंगी लेकिन तापमान में कोई गिरावट नहीं दर्ज की जाएगी।
JUN 07, 2025 07:20 IST

दिल्ली में भी मौसम साफ

दिल्ली में आज आसमान साफ रहेगा। नाम के कुछ बादल इधर उधर तैरते मिल जाएंगे। आज से अगले कुछ दिनों तक शहर का तापमान लगातार बढ़ने वाला है।
JUN 07, 2025 07:20 IST

बिहार में आज बारिश नहीं

मौसम विभाग की तरफ से बिहार के अधिकांश इलाकों में आज बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। केवल उत्तर पूर्वी बिहार में कुछ फुहारें पड़ सकती हैं।
JUN 07, 2025 07:19 IST

राजस्थान में बढ़ा पारा

राजस्थान में पारा बढ़ना शुरू हो गया है, कल देश में सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में दर्ज किया गया। जो 43.4 डिग्री सेल्सियस था, अब कल से लू की भी संभावना जताई गई है।
JUN 07, 2025 07:19 IST

राजस्थान में बारिश का दौर खत्म

राजस्थान में बारिश का दौर अब खत्म हो चुका है और सूखे दिन लौट आए हैं। कल दो चार इलाकों में बारिश की चेतावनी जारी की गई थी, आज से अगले 4-5 दिनों तक राज्य में बारिश की कहीं उम्मीद नहीं है।