LIVE
Bihar Lok Sabha Chunav 2024 Phase 1 Voting Highlights: बिहार में शाम पांच बजे तक 46.32 प्रतिशत वोटिंग, 4 लोकसभा सीटों पर हुआ मतदान
Jamui, Gaya, Aurangabad, Nawada, Bihar Lok Sabha Chunav 2024 Phase 1 Voting Updates in Hindi: बिहार में शाम पांच बजे तक 46.32 प्रतिशत वोटिंग हुई। बिहार की चार लोकसभा सीटों पर पहले चरण का मतदान हुआ। ये लोकसभा क्षेत्र गया, औरंगाबाद, नवादा और जमुई हैं। पहले चरण के चुनाव में 38 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं।
APR 19, 2024 16:12 IST
बिहार में तीन बजे तक 39.73 प्रतिशत वोटिंग
बिहार की चार लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। बिहार में तीन बजे तक 39.73 प्रतिशत वोटिंग हुई है।
APR 19, 2024 15:25 IST
बिहार में दोपहर 3 बजे तक मतदान का प्रतिशत जारी
बिहार की चार लोकसभा सीटों पर दोपहर 3 बजे तक मतदान का प्रतिशत जारी कर दिया गया है। जमुई 44.46%, 39 नवादा 37.77%, 38 गया 39.35% और 37 औरंगाबाद 42.20% फीसदी मतदान हुआ है।
APR 19, 2024 14:57 IST
उद्योगपति व भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोपाल शरण सिंह ने किया मतदान
औरंगाबाद के उद्योगपति व भाजपा की बिहार प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य गोपाल शरण सिंह ने आज मतदान किया। उन्होंने मतदान केंद्र बूथ संख्या 183 पर मतदान किया।
APR 19, 2024 14:15 IST
बिहार में दोपहर 1 बजे तक 32.41 प्रतिशत मतदान
बिहार की चार लोकसभा सीटों पर दोपहर 1 बजे तक 32.41 फीसदी मतदान हुआ। औरंगाबाद में 33.99%, गया में 34.38%, जमुई में 34.43% और नवादा में 27.24% फीसदी मतदान हुआ है।
APR 19, 2024 13:21 IST
Bihar Loksabha Election 2024: औरंगाबाद में एक बूथ पर हंगामा
औरंगाबाद में बूथ संख्या 97 पर हंगामा हो गया और कई लोगों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। जिसके बाद डीएम श्रीकांत शास्त्री और एसपी स्वपना गौतम मेश्राम मौके पर पहुंची। उन्होंने लोगों को समझाने की कोशिश की।
APR 19, 2024 13:18 IST
Bihar Loksabha Election 2024: गया के डीएम ने किया मतदान
गया के जिलाधिकारी डॉक्टर त्याग राजन और उनकी पत्नी ने भी मतदान किया। उन्होंने संसदीय क्षेत्र के गया कॉलेज मतदान केंद्र पर अपना वोट दिया।
APR 19, 2024 13:17 IST
बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने डाला वोट
बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंचे। उन्होंने जमुई के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के लखनपुर बूथ पर वोट डाला।
APR 19, 2024 13:13 IST
जमुई के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र में वोटर्स में काफी उत्साह
जमुई जिले के खैरा प्रखंड तहत अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र में भी मतदाताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। यहां तेज धूप में भी बड़ाबांध बूथ संख्या 263 पर युवा वोटर मतदान करने के लिए पहुंचे।
APR 19, 2024 13:11 IST
औरंगाबाद के नेहुटा बूथ पर तीन मतदाताओं ने ही डाला वोट
औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र में नेहुटा गांव स्थित बूथ संख्या 97 पर केवल तीन मतदाताओं ने ही वोट डाला। ग्रामीणों का कहना है कि यह गांव मूलभूत सुविधाओं से भी यह वंचित हैं। इस गांव में कुल 944 मतदाता हैं जिनमें पुरुष की संख्या 524 है जबकि महिला वोटर 420 हैं।
APR 19, 2024 12:27 IST
Bihar Loksabha Election 2024: बिहार में सुबह 11 बजे तक 20.42 प्रतिशत मतदान
बिहार में 4 लोकसभा सीटों पर आज सुबह 11 बजे तक वोटिंग प्रतिशत जारी कर दिया गया। सुबह 11 बजे तक बिहार में 20.42 प्रतिशत मतदान हुआ। सामान्य सीट औरंगाबाद में महज 15.04 प्रतिशत ही वोटिंग हुई। वहीं नवादा में 17.65 प्रतिशत मतदान हुआ। गया सुरक्षित सीट पर 14.5 प्रतिशत और जमुई सुरक्षित सीट पर 19.33 प्रतिशत पर वोटिंग हुई।
APR 19, 2024 11:51 IST
जमुई में पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश यादव ने डाला वोट
जमुई में पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश यादव, पूर्व मंत्री विजय प्रकाश सहित उनके परिवार ने मतदान किया। उन्होंने बरहट प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सलैया में बूथ नंबर 174 पर अपना वोट डाला। इस दौरान उन्होंने लोगों से मतदान करने की भी अपील की।
APR 19, 2024 11:48 IST
औरंगाबाद के वर्तमान सांसद व भाजपा प्रत्याशी ने किया मतदान
औरंगाबाद के वर्तमान सांसद व भाजपा प्रत्याशी सुशील कुमार सिंह ने जिला परिषद कार्यालय परिसर स्थित मतदान केंद्र संख्या 183 पर वोट किया। इस दौरान उन्होंने अपने विरोधी राजद प्रत्याशी अभय कुशवाहा पर तंज कसते हुए कहा कि वह ऐसे प्रत्याशी हैं जो अपने लिए अपना वोट भी नहीं दे सकते। वह गया लोकसभा के निवासी हैं और उन्हें गया के प्रत्याशी के लिए वोट करना है जबकि मैं ही नहीं बल्कि मेरा परिवार यहां के ही निवासी हैं।
APR 19, 2024 11:42 IST
Bihar Loksabha Election 2024: औरंगाबाद में पुलिस ने एक मतदाता को हिरासत में लिया
औरंगाबाद में पुलिस ने एक मतदाता को हिरासत में लिया गया है। जब पुलिस ने मतदान केंद्र संख्या 226 बेढ़नी पर मतदाता से उसका पहचान पत्र मांगा, तो खुद को बिहार पुलिस का जवान बताकर उनसे उलझ गया। पुलिस ने मतादात को हिरासत में लेते हुए देव थाना भेज दिया है।
APR 19, 2024 11:04 IST
Bihar Loksabha Election 2024: बिहार सरकार के मंत्री सुमित कुमार सिंह ने किया मतदान
बिहार सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह ने जमुई जिले के खैरा प्रखंड के पकरी गांव में बूथ संख्या 258 पर मतदान किया। इस दौरान उन्होंने जनता से भी वोट डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि कि सभी लोग घर से निकलकर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने आगे कहा कि मत प्रतिशत जितना पड़ेगा उतना हमारा लोकतंत्र मजबूत होगा।
APR 19, 2024 10:28 IST
Bihar Loksabha Election 2024: शादी के बाद नवदंपती ने किया मतदान
जमुई लोकसभा क्षेत्र में शेखपुरा में एक नवदंपती ने घर की चौखट पर कदम रखने से पहले मतदान केंद्र पर पहुंचे। उन्होंने लोकतंत्र के महापर्व में अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए मतदान किया।
APR 19, 2024 10:25 IST
Bihar Loksabha Election 2024: गया में बौद्ध भिक्षुओं ने किया मतदान
गया में मतदान के लिए लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। यहां सुबह से ही लोग अपने बाकी कामों को छोड़कर वोट देने के लिए मतदान केंद्रों में पहुंच रहे हैं। यहां के अधिकतर मतदान केंद्रों पर महिला मतदाताओं की लंबी लाइन देखने को मिली। वहीं बौद्ध भिक्षु भी मतदान के लिए पोलिंग बूथ पहुंचे और लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लिया।
APR 19, 2024 09:50 IST
Bihar Loksabha Election 2024: चार लोकसभा सीटों पर 9 बजे तक वोटिंग प्रतिशत जारी
बिहार में 4 लोकसभा सीटों पर नौ बजे तक वोटिंग प्रतिशत जारी कर दिया गया है। जिसके तहत औरंगाबाद में महज 6.01 फीसदी मतदान हुआ। नवादा में 6.15 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं गया सुरक्षित सीट पर 9.30 प्रतिशत और जमुई सुरक्षित सीट पर 9.12 प्रतिशत पर वोटिंग हुई
APR 19, 2024 09:46 IST
Bihar Loksabha Election 2024: जमुई के तारापुर विधायक ने किया मतदान
जमुई लोकसभा तारापुर के विधायक राजीव कुमार सिंह ने मतदान किया। जेडीयू विधायक ने तारापुर विधानसभा क्षेत्र बूथ संख्या 121 मध्य विद्यालय लौना परसा पर जाकर अपना वोट दिया।
APR 19, 2024 09:24 IST
Bihar Lok Sabha Chunav 2024: औरंगाबाद में 83 साल की महिला ने किया मतदान
औरंगाबाद में बुजुर्ग लोग पहले मतदान फिर जलपान पर अमल कर रहे हैं। यहां जिला परिषद कार्यालय कैंपस स्थित बूथ नंबर 185 पर एक 83 साल की महिला ने मतदान किया। गिरिजा देवी को बुजुर्गो के लिए उपलब्ध कराए गए व्हील चेयर के माध्यम से बूथ तक लाया गया। इसके बाद उन्होंने मतदान किया
APR 19, 2024 09:09 IST
