LIVE

दिल्ली का एक्यूआई फिर पहुंचा 400 के पार, खतरनाक श्रेणी में गाजियाबाद की हवा

दिल्ली का एक्यूआई फिर पहुंचा 400 के पार, खतरनाक श्रेणी में गाजियाबाद की हवा
दिल्ली का एक्यूआई फिर पहुंचा 400 के पार, खतरनाक श्रेणी में गाजियाबाद की हवा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की आबोहवा खतरनाक श्रेणी में दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को शहर का एक्यूआई 384 पहुंच गया था, जिससे ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि अब दिल्ली की हवा में सुधार होगा। एक दिन के सुधार के बाद शनिवार को दिल्ली का एक्यूआई खतरनाक श्रेणी में 422 दर्ज किया गया है। दिल्ली में प्रदूषण को कम करने के लिए ग्रैप-4 लागू किया जा चुका है, लेकिन पाबंदियों के बाद भी दिल्ली की हवा पर इसका कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है। आने वाले दिनों में दिल्ली में प्रदूषण से राहत मिलने के आसार कम ही नजर आ रहे हैं। अब पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने पर चलने वाली तेज हवाओं से प्रदूषण कम होने की उम्मीद है। आइए अब जानते हैं अन्य शहरों में प्रदूषण का हाल -

NOV 23, 2024 17:24 IST

दिल्ली में शाम को 408 रहा एक्यूआई

दिल्ली में शाम 5 बजे औसत एक्यूआई 408 दर्ज किया गया। इस दौरान सबसे अधिक एयर क्वालिटी वजीरपुर में 446 और जहांगीरपुरी में 436 दर्ज किया गया।
NOV 23, 2024 16:16 IST

चंडीगढ़ में हवा खराब स्तर पर

चंडीगढ़ की हवा में फिलहाल सुधार देखने को मिल रहा है। आज दोपहर 3 बजे शहर का एक्यूआई 192 दर्ज किया गया। इस दौरान सेक्टर 22 का 197, सेक्टर 25 का 158 और सेक्टर 53 का एक्यूआई 222 रिकॉर्ड हुआ।
NOV 23, 2024 14:38 IST

नोएडा में बेहद खराब स्तर पर एक्यूआई

नोएडा में आज दोपहर 2 बजे एक्यूआई 330 दर्ज किया गया। इस दौरान सेक्टर 1 में 341, सेक्टर 116 में 336 और सेक्टर 125 मे 313 वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज हुआ।
NOV 23, 2024 12:53 IST

दिल्ली में गंभीर स्तर पर हवा

दिल्ली की वायु गुणवत्ता शनिवार सुबह 420 एक्यूआई के साथ फिर से ‘गंभीर’ श्रेणी पर पहुंच गई, जबकि न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी में 38 निगरानी केंद्रों में से नौ में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 450 से अधिक के साथ ‘गंभीर प्लस’ श्रेणी में दर्ज किया गया। 19 अन्य केंद्रों में 400 से 450 के बीच एक्यूआई स्तर के साथ वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की गई। अन्य केंद्रों में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। दिल्ली की वायु गुणवत्ता पिछले 20 दिन से अधिक समय से खतरनाक बनी हुई है। 30 अक्टूबर को यह पहली बार ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंची थी और 15 दिन तक यही स्थिति रही। बुधवार तक वायु गुणवत्ता ‘गंभीर प्लस’ श्रेणी में थी।
NOV 23, 2024 11:39 IST

दिल्ली के कालिंदी कुंज में यमुना नदी पर जहरीले झाग और धुंध की परत दिखी

NOV 23, 2024 10:37 IST

लखनऊ का एक्यूआई

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ठंड बढ़ने लगी है और प्रदूषण में कुछ कमी आई है। बीते दिनों खराब श्रेणी में बरकरार लखनऊ की हवा अब मध्यम श्रेणी में दर्ज की जा रही है। सीपीसीबी की रिपोर्ट के अनुसार, आज लखनऊ का एक्यूआई 186 दर्ज किया गया है। आने वाले दिनों में इसके और कम होने की संभावना जताई जा रही है।
NOV 23, 2024 08:09 IST

बहुत खराब श्रेणी में पहुंचा दिल्ली के CP का एक्यूआई। सुबह के समय पूरे इलाके में धुंध की परत।

NOV 23, 2024 07:00 IST

लोनी गाजियाबाद का एक्यूआई खतरनाक श्रेणी


दिल्ली से सटे लोनी गाजियाबाद का एक्यूआई खतरनाक श्रेणी में दर्ज किया जा रहा है। यहां की हवा में सांस लेना मुश्किल होता जा रहा है। सीपीसीबी के आज सुबह 5 बजे के ताजा अपडेट के अनुसार, लोनी गाजियाबाद का एक्यूआई 468 दर्ज किया गया है। आने वाले दिनों में इससे राहत मिलने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है।
NOV 23, 2024 07:00 IST

नोएडा का एक्यूआई


दिल्ली से सटे नोएडा की हवा भी जहरीली बनी हुई है। यहां भी एक्यूआई बहुत खतरनाक श्रेणी में दर्ज किया जा रहा है। सीपीसीबी की रिपोर्ट के अनुसार, आज नोएडा का एक्यूआई 346 दर्ज किया गया है। प्रदूषण के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ रहा है। इसका खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी हो रही है।


NOV 23, 2024 06:59 IST

दिल्ली का एक्यूआई


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली की हवा खतरनाक श्रेणी में एक बार फिर पहुंच गई है। सुबह 6 बजे के ताजा अपडेट के अनुसार, आज दिल्ली का एक्यूआई 422 दर्ज किया गया है। आने वाले दिनों में इसके और खराब होने की आशंका जताई जा रही है।


NOV 23, 2024 06:59 IST

दिल्ली का हवा एक बार फिर खतरनाक श्रेणी में पहुंची


बीते दिनों दिल्ली की एयर क्वालिटी खतरनाक श्रेणी में 500 के पार दर्ज की गई थी। लेकिन दो दिन के भीतर एक्यूआई में काफी सुधार देखा गया और गंभीर श्रेणी से एयर क्वालिटी बहुत खराब श्रेणी में 384 दर्ज की गई। लेकिन एक बार फिर राजधानी का एक्यूआई खतरनाक श्रेणी में 400 के पार दर्ज किया जा रहा है।


NOV 23, 2024 06:59 IST

राजधानी दिल्ली में कोहरे और स्मॉग का डबल अटैक


दिल्ली में तापमान गिरने के साथ कोहरा की शुरुआत हो गई है और प्रदूषण भी बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया जा रहा है। राजधानी दिल्ली में कोहरे और धुंध का डबल अटैक देखा जा रहा है, जिससे दिल्ली वाले काफी परेशान हैं।