बाराबंकी और झांसी में खराब मौसम बना काल, अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की दर्दनाक मौत

तेज बारिश और आंधी के बीच उत्तर प्रदेश के बाराबंकी और झांसी जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की जान चली गई। बाराबंकी में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से एक व्यक्ति करंट की चपेट में आ गया, जबकि झांसी में फैक्टरी परिसर में बिजली गिरने से विस्फोट और आग लग गई।

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी और झांसी जिलों में शुक्रवार को तेज बारिश और आंधी के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की जान चली गई। इस घटना की जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी। बाराबंकी पुलिस के मुताबिक, महमूदाबाद गांव के रहने वाले 42 वर्षीय मुस्ताक उदौली चौराहे रोड पर स्थित एक दुकान पर दाढ़ी बनवाने गए थे। इसी दौरान अचानक मौसम बिगड़ गया और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई, तभी आकाशीय बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई।

Lightning Strikes Claim Two Lives in Barabanki and Jhansi (Symbolic Photo)

बाराबंकी और झांसी में खराब मौसम के बीच दो लोगों की मौत (सांकेतिक फोटो)

ग्रामीणों के अनुसार, दुकान के पास स्थित हाईटेंशन लाइन के खंभे पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे इंसुलेटर टूट गया और बिजली का तार नीचे जमीन पर आ गिरा। शॉर्ट सर्किट और तेज धमाके की आवाज सुनते ही दुकान में मौजूद लोग घबरा गए और बाहर की ओर भागने लगे। इसी दौरान मुस्ताक भी जान बचाने के लिए बाहर निकले, लेकिन अनजाने में उनका पैर जमीन पर पड़े बिजली के तार पर पड़ गया, जिससे उन्हें जोरदार करंट लगा और वह बुरी तरह झुलस गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस की मदद से उन्हें संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर पहुंचाया। वहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

End of Feed