Latur Accident News: कार की ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर, हादसे में ड्राइवर समेत चार लोगों की मौत

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 22, 2023, 10:12 PM IST

लातूर में एक तेज रफ्तार कार की ट्रैक्टर से भिडंत हो गई। इस हादसे में कार ड्राइवर समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि क्रेन के माध्यम से शवों को बाहर निकाला गया।

Accident News: महाराष्ट्र के लातूर जिले में औसा के समीप शुक्रवार तड़के एक भीषण हादसा हो गया। जिसमें एक तेज रफ्तार कार एक ट्रैक्टर से टकरा गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें तीन शिक्षकों के अलावा एक कार ड्राइवर शामिल है। पुलिस ने बताया कि यह टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से टूट गया और कार से 30 फीट दूर जा गिरा।

Accident News

कार और ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कार में सवार लोग रात का खाना खाने के बाद तुलजापुर-औसा राजमार्ग पर शिवली से औसा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि शवों को क्षत-विक्षत अवस्था में कार से बाहर निकाला गया। पुलिस, स्वास्थ्य कर्मियों और स्थानीय लोगों ने सुबह के साढ़े चार बजे के करीब क्रेन की मदद से शवों को निकाला।

End of Feed