Lakhimpur Kheri: तेज रफ्तार ने मचाई तबाही! ट्रक और मैजिक की आमने-सामने से भीषण टक्कर, 9 लोगों की मौत; CM ने किया मुआवजे का ऐलान

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में मैजिक वाहन और ट्रक की आमने-सामने से भीषण टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएम योगी ने इस हादसे पर दुख जताया है।

Lakhimpur Kheri Accident: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। NH-730 पर एक मैजिक वाहन और ट्रक की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद राहत कार्य शुरू किया गया। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने और लोगों की मदद करने के निर्देश दिए। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

Lakhimpur accident

लखीमपुर खीरी में दर्दनाक हादसा

मैजिक में सवार थे 12 लोग

यह हादसा ईसानगर क्षेत्र में ऊंच गांव और भरेहटा के बीच नेशनल हाईवे-730 पर हुआ। जानकारी के अनुसार, टाटा मैजिक वाहन लखीमपुर से सिसैया की तरफ जा रहा था, जिसमें करीब 12 लोग सवार थे। वहीं ट्रक बहराइच की ओर से आ रहा था। तभी दोनों वाहनों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि मैजिक वाहन के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी फैल गई और हाईवे पर यातायात भी बाधित हो गया।

End of Feed