MP News: लाड़ली बहनों के खाते में आज आएंगे पैसे, CM मोहन यादव करेंगे 36वीं किस्त ट्रांसफर

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज नरसिंहपुर में लाड़ली बहना योजना की 36वीं किस्त जारी करेंगे। 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं के खातों में बुधवार को सिंगल क्लिक के माध्यम से 1835 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। इस योजना से महिलाओं को आर्थिक मदद मिल रही है।

Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार यानी आज लाड़ली बहना योजना की 36वीं किस्त जारी करने वाले हैं। नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शामिल होंगे। इस दौरान करोड़ों महिलाओं के बैंक अकाउंट में 1835 करोड़ से अधिक राशि ट्रांसफर की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री कई विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे।

CM Mohan Yadav

सीएम मोहन यादव (File Photo)

सिंगल क्लिक से भेजी जाएगी राशि

सरकारी जानकारी के मुताबिक, इस बार योजना के तहत 1 करोड़ 25 लाख 22 हजार 542 पात्र महिलाओं के बैंक अकाउंट्स में कुल 1835 करोड़ 67 लाख 29 हजार 250 रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर की गई। इस राशि को सिंगल क्लिक के जरिए भेजा जाएगा, जिससे यह प्रक्रिया और भी आसान और तेज हो गई।

End of Feed