शहर

रो पड़े नरोत्तम मिश्रा, दतिया में आशुतोष तिवारी के पक्ष में उतरे, कहा- विधायक रहा, मंत्री रहा और क्या चाहिए

Datia By Election: नरोत्तम मिश्रा को बीजेपी मनाने में कामयाब दिख रही है। नरोत्तम मिश्रा, आशुतोष तिवारी के पक्ष में प्रचार करते दिख रहे हैं।

Datia By Election: मध्य प्रदेश का दतिया विधानसभा सीट पर होने वाला उपचुनाव दिलचस्प होते जा रहा है। जिस दतिया से बीजेपी से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद समर्थकों ने बवाल काट दिया था, पुलिस पर हमला कर दिया था, अब वही नरोत्तम मिश्रा बीजेपी को जिताने के लिए मैदान में उतर गए हैं। नरोत्तम मिश्रा ने आशुतोष तिवारी के नामांकन के बाद एक जोशिला भाषण देते हुए कहा है कि वो आशुतोष तिवारी जरूर जिताएंगे। इस दौरान नरोत्तम मिश्रा काफी भावुक हो गए और रोने लगे।

आशुतोष तिवारी के पक्ष में क्या बोले नरोत्तम मिश्रा?

दतिया से भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के नामांकन दाखिल करने के बाद भाषण देते हुए नरोत्तम मिश्रा मंच पर ही भावुक हो गए। उन्होंने कहा, " मुझे पार्टी ने सब कुछ दिया है, 30 साल विधायक रहा हूं, 15 साल मंत्री रहा हूं, और क्या चाहिए, मैं अपने आशुतोष तिवारी को जरूर जिताऊंगा।

एक-एक घर, एक-एक गांव जाऊंगा और एक-एक दरवाजे पर माथा टेकूंगा।"

नरोत्तम मिश्रा स्टार प्रचार की सूची में कहां?

दतिया विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की ओर से जो स्टार प्रचारकों की सूची जारी हुई है, उसमें नरोत्तम मिश्रा का नाम 16वें नंबर पर है। पहले नंबर पर मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेवाल हैं, दूसरे पर सीएम मोहन यादव, तीसरे पर पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान काम नाम है। 22 लोगों की लिस्ट में नरोत्तम मिश्रा का नाम 16वें नंबर है। जबकि दतिया नरोत्तम मिश्रा का गढ़ रहा है और वो लगातार वहां से जीतते रहे हैं। हालांकि पिछले चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार ने उन्हें हरा दिया था।

कांग्रेस ने दतिया से किसे दिया टिकट?

कांग्रेस ने दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए घनश्याम सिंह को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। घनश्याम सिंह दतिया की राजनीति में एक प्रमुख चेहरा माने जाते हैं। वह दो बार विधायक रह चुके हैं और उनका संबंध दतिया राजघराने से है। इस सीट पर 30 जुलाई को मतदान और तीन अगस्त को मतगणना होगी।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article