Kota Suicide News: कोटा में एक और छात्र ने दी जान, नीट की तैयारी कर रहे युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

कोटा में नीट की तैयारी कर रहे एक छात्र ने अपने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह यूपी के मुरादाबाद का रहने वाला था। पुलिस ने उसके परिजनों को इस घटना की सूचना दे दी है।

Kota Suicide News: राजस्थान के कोटा से एक छात्र के सुसाइड करने की खबर आई है। युवक कोटा के जवाहर नगर होस्टल में रहता था, उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर घटनास्थल पर पहुंची। मृतक का शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है, और उसके परिजनों को भी इस घटना की सूचना दे दी गई है।

Agra Suicide News

नीट के छात्र ने की आत्महत्या (सांकेतिक फोटो)

नीट की तैयारी कर रहा था छात्र

मृतक स्टूडेंट नीट की तैयारी कर रहा था और दूसरा अटैम्प्ड देने वाला था, वह अनअकैडमी कोचिंग क्लासेस में पढ़ाई करता था। स्टूडेंट का नाम मोहम्मद जैद था और उसकी उम्र 19 साल थी। वह उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का रहने वाला था और कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। वह कोटा में न्यू राजीव गांधी नगर में जवाहर नगर होस्टल में रहता था। जहां उसका शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला।

End of Feed