
शहरों के समाचार, 24 जनवरी 2024 Highlight:गणतंत्र दिवस परेड की सुरक्षा में तैनात होंगे 14,000 कर्मी, उत्तराखंड में गन्ने का मूल्य 20 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाया गया
आज के शहर के समाचार (Aaj Ke Hindi Samachar) 24 जनवरी 2024 Highlight: गणतंत्र दिवस परेड की सुरक्षा में तैनात होंगे 14,000 कर्मी। उत्तराखंड में गन्ने का मूल्य 20 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाया गया। गणतंत्र दिवस पर सुबह 4 बजे चलेगी दिल्ली मेट्रो। ज्ञानवापी पर ASI की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक।ओडिशा के मयूरभंज जिले में ट्रक पलटा, छह की मौत। कोहरे के चलते कई ट्रेनें लेट। अहमदनगर में बस-ट्रैक्टर और कार की भिडंत में 6 लोगों की मौत। राम मंदिर में भारी भीड़ को देखते हुए लखनऊ और अयोध्या के बीच चलने वाली बसों को रोक दिया गया है, नोएडा के शिल्प हाट में आज से यूपी दिवस समारोह शुरू हो रहा है, बिहार के श्रम विभाग की एक टीम ने मुंगेर की बेकरी से 4 बाल मजदूर मुक्त कराए हैं, बुलंदशहर में 25 जनवरी को पीएम मोदी आने वाले हैं। जिसे देखते हुए पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इनके अलावा राज्यों के प्रमुख समाचार ये हैं :