पश्चिम बंगाल में 1 अक्टूबर से होगी भारी बारिश का अलर्ट, सरकार ने शुरू किए इमरजेंसी उपाय, मछुआरों से समुद्र में न जाने की अपील

पश्चिम बंगाल सरकार ने अक्टूबर में भारी बारिश के अलर्ट के बीच आपातकालीन उपाय शुरू कर दिए हैं। नियंत्रण कक्ष की स्थापना की जाएगी और त्योहारी सीजन में 24 घंटे इलाकों निगरानी की जाएगी और आईएएस अधिकारियों की तैनाती की जाएगी।

पश्चिम बंगाल सरकार ने एक अक्टूबर से भारी बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनजर आपातकालीन उपाय की शुरू कर दी हैं। मौसम विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल में 1 अक्टूबर से भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। इसे ध्यान में रखते हुए पश्चिम बंगाल सरकार ने आपातकालीन उपाय की शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आपातकालीन उपाय शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।

Heavy Rain Alert

पश्चिम बंगाल में 1 अक्टूबर से होगी भारी बारिश का अलर्ट (फोटो - Canva)

नयूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के अनुसार, अधिकारी ने बताया कि "हालात पर ध्यान देते हुए हमने व्यापक आपातकालीन उपाय शुरू किए हैं। सभी संबंधित विभागों को सतर्क कर दिया गया है। मुख्यमंत्री स्थिति पर करीब से नजर रख रही हैं।" अधिकारी ने बताया कि प्रशासन ने एक नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया है, जहां एक वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी तैनात रहेंगे।

End of Feed