कोटाशीला स्टेशन पर कुर्मी समुदाय का प्रदर्शन; ST दर्जे की मांग से मची अफरातफरी, पुलिस और RAF मौके पर तैनात

पुरुलिया जिले के कोटाशीला रेलवे स्टेशन पर कुर्मी समुदाय के प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पें हुईं। प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी की, जबकि पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया। कुर्मी समुदाय अनुसूचित जनजाति (ST) का दर्जा पाने की मांग कर रहा है।

Purulia Kurmi Community Protest: पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के कोटाशीला रेलवे स्टेशन पर पुलिस द्वारा सुबह से रेल रोको कर रहे कुर्मी समुदाय के प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश करने पर भारी झड़पें हो गई। अचानक प्रदर्शनकारी हिंसक हो गए और पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे।

जानकारी के मुताबिक, कुर्मी समुदाय ने पुरुलिया, बांकुरा, झारग्राम और पश्चिम मिदनापुर जिलों में रेल रोको और रास्ता रोको आंदोलन शुरू किया है। यह समुदाय अपने लिए अनुसूचित जनजाति (ST) का दर्जा देने की मांग कर रहा है। स्थिति पर कड़ी नजर रखने के लिए भारी पुलिस बल और RAF मौके पर तैनात किए गए हैं।

End of Feed