Delhi Red Fort Alert: दिल्ली ब्लास्ट के बाद कोलकाता में हाई अलर्ट, भारत-साउथ अफ्रीका मैच के लिए स्टेडियम से होटल तक सुरक्षा कड़ी

Delhi Red Fort Alert: दिल्ली धमाके के बाद कोलकाता भी हाई अलर्ट पर है। शहर में होने वाले भारत-साउथ अफ्रीका मैच के लिए भी त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा रहेगा। कोलकाता पुलिस ने क्रिकेट स्टेडियम समेत पूरे शहर में सुरक्षा बढ़ा दी है।

Kolkata High Alert: दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार को हुए धमाके के बाद भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट मैच से पहले कोलकाता में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। यहां 14 नवंबर से ईडन गार्डन्स में पहला टेस्ट मैच खेला जाना है। कोलकाता पुलिस आयुक्त मनोज वर्मा ने हाई अलर्ट की पुष्टि करते हुए बताया कि वर्तमान में विशेष और अतिरिक्त उपाय किए जा रहे हैं।

kolkata police

दिल्ली धमाके के बाद कोलकाता में हाई अलर्ट (फाइल फोटो | PTI)

कोलकाता पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, "हम हाई अलर्ट पर हैं। दिल्ली में हुए विस्फोट को ध्यान में रखते हुए, विशेष और अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। पुलिस के साथ विशेष कार्य बल (एसटीएफ) को भी तैनात किया जाएगा।" कोलकाता पुलिस ने ईडन गार्डन्स और आसपास के इलाकों में सुरक्षा उपायों की समीक्षा शुरू कर दी है। सीरीज के पहले मैच की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के अधिकारियों और पुलिस आयुक्त मनोज वर्मा के बीच मंगलवार को एक बैठक निर्धारित की गई है।

End of Feed