रामायण थीम पर सजा अलीपुर सर्वजनीन का दुर्गा पूजा पंडाल, लाइव परफॉर्मेंस होगा मुख्य आकर्षण

Kolkata Durga Puja News: दक्षिण कोलकाता का अलीपुर सर्वजनीन पूजा पंडाल हमेशा की तरह इस बार भी कुछ नया और अद्भुत करने जा रहा है। इस साल अलीपुर सर्वजनीन पूजा कमेटी ने अपने पंडाल की थीम 'रामायण' रखी है।

Kolkata Durga Puja News: इस साल दुर्गा पूजा के दौरान भक्तों के मन में एक ही सवाल है कि कौन से पंडाल में जाएं और कौन सा छोड़ें, क्योंकि लगभग हर जगह यूनिक थीम पर पंडाल बनाए गए हैं। इसी कड़ी में दक्षिण कोलकाता का अलीपुर सर्वजनीन पूजा पंडाल हमेशा की तरह इस बार भी कुछ नया और अद्भुत करने जा रहा है। इस साल अलीपुर सर्वजनीन पूजा कमेटी ने अपने पंडाल की थीम 'रामायण' रखी है।

Kolkata

रामायण की थीम पर दुर्गा पूजा पंडाल (फोटो साभार- TNN)

रामायण की कथा के अनुसार सजाया गया पंडाल

पूरे पंडाल को रामायण की कथा के अनुसार सजाया गया है। पंडाल की दीवारों पर चित्रों के जरिए रामायण की पूरी कहानी को दर्शाने की कोशिश की गई है, ताकि दर्शन करने आए भक्त प्रभु श्रीराम के जीवन चरित्र को करीब से समझ सकें। इस पंडाल की सबसे यूनिक और इंटरेस्टिंग बात यह है कि यहां भक्तों को सिर्फ सजावट ही नहीं, बल्कि लाइव परफॉर्मेंस भी देखने को मिलेगी। पंडाल के अंदर अलग-अलग जगहों पर कलाकार लाइव प्रस्तुति देंगे। कहीं रावण के गुस्से का मंचन होगा तो कहीं कठपुतली के जरिए रामायण के प्रसंगों को दिखाया जाएगा। यह अनुभव भक्तों के लिए बिल्कुल नया होगा।

End of Feed