कोलकाता में रील बनाने के चक्कर में नाबालिग को लगाई आग, पेट्रोल पिलाने की कोशिश, चार आरोपी गिरफ्तार

Kolkata Minor Petrol Attack: आरोप है कि कुछ युवाओं और नाबालिगों ने एक खेल खेलने के बहाने किशोर को परेशान किया। उन्होंने पहले उसके सिर पर हेलमेट रखा और उसकी आंखों पर पट्टी बांध दी, फिर उसके सिर पर वार करने लगे। जब किशोर ने किसी तरह हेलमेट हटा दिया, तो आरोपी भड़क गए।

Kolkata Minor Petrol Attack: सोशल मीडिया पर रील्स बनाने के जुनून ने एक बार फिर हैवानियत की सारी हदें पार कर दी हैं। कोलकाता के बीचों-बीच एक नाबालिग को बेरहमी से प्रताड़ित करने का खौफनाक मामला सामने आया है, जिसने सबको चौंका दिया है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी अर्घ्य समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में कुछ नाबालिग भी शामिल बताए जा रहे हैं। यह घटना गार्फा के नेलिनगर इलाके में हुई। पीड़ित और आरोपी दोनों इसी इलाके के रहने वाले हैं। आरोप है कि इलाके के कुछ युवाओं और नाबालिगों ने एक खेल खेलने के बहाने इस किशोर को परेशान किया।

Kolkata News AI

प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो साभार- AI)

रील बनाने के चक्कर में नाबालिग को जलाया

बताया जा रहा है कि उन्होंने पहले उसके सिर पर हेलमेट रखा और उसकी आंखों पर पट्टी बांध दी, फिर उसके सिर पर वार करने लगे। जब किशोर ने किसी तरह हेलमेट हटा दिया, तो आरोपी भड़क गए। आरोप है कि इसके बाद उन्होंने एक मोटरसाइकिल से पेट्रोल निकाला और किशोर को जबरन पिलाने की कोशिश की। जब उसने विरोध किया, तो उन्होंने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इतना ही नहीं, इस पूरी घटना को मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड किया गया और आरोपियों ने इस फुटेज का इस्तेमाल सोशल मीडिया पर 'रील्स' बनाने के लिए किया।

End of Feed