Palwal Haryana News: पलवल में पिकअप की ट्रक से जोरदार भिड़ंत, खाटू श्याम से लौट रहे 6 श्रद्धालुओं की मौत

KMP Expressway Palwal News: पलवल में KMP एक्सप्रेस-वे पर श्रद्धालुओं की पिकअप सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हुए।

KMP Expressway Palwal News: हरियाणा के पलवल में मंगलवार तड़के KMP एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा हो गया। खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में छह श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हो गए। सभी मृतक और घायल उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

चालक को झपकी आने के कारण हादसे की आशंका

पुलिस के अनुसार, यह हादसा तड़के करीब 4.30 बजे हुआ, जब पिक-अप गाड़ी में सवार लोग राजस्थान में खाटू श्याम मंदिर और राज्य के अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन करके लौट रहे थे। जिसके बाद सभी श्रद्धालु वृंदावन जा रहे थे। इसी दौरान पलवल क्षेत्र में KMP एक्सप्रेस-वे पर उनकी पिकअप सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। प्रारंभिक जांच के अनुसार पिकअप चालक को झपकी आने की वजह से यह हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसका पता लगाने की कोशिश कर रही है।

End of Feed