UP News: अखिलेश पर फिर बरसे केशव प्रसाद मौर्य, सपा के PDA फैक्‍टर को बताया 'परिवार डेवलेपमेंट अथॉरिटी'

  • Agency by: भाषा
  • Updated Dec 24, 2023, 11:28 AM IST

Keshav Prasad Maurya on Akhilesh Yadav: बरेली पहुंचे केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा, “अखिलेश यादव का जो पीडीए है वह ‘परिवार, डेवलपमेंट, अथॉरिटी’ है। वह परिवार से ज्यादा सोच नहीं सकते हैं।”

Keshav Prasad Maurya on Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को विपक्षी 'इंडिया' गठबंधन का मजाक उड़ाते हुए आरोप लगाया कि देश में जो ‘ठगबंधन’ (गठबंधन) बना है उसके नेता रोज प्रधानमंत्री मोदी जी का अपमान करते हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश जी, आप कभी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री नहीं बन सकते जबकि मध्य प्रदेश में भाजपा के मोहन यादव बन सकते हैं। वहीं, बरेली में मौर्य ने सपा प्रमुख के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की नई परिभाषा देते हुए कहा कि अखिलेश यादव का जो पीडीए है वो ‘परिवार, डेवलपमेंट, अथॉरिटी’ है।

​ Keshav Prasad Maurya, Keshav Prasad Maurya on Akhilesh Yadav, Akhilesh Yadav, Samjwadi Party, BJP Latest News, UP News, UP Latest News, Hindi News




केशव प्रसाद मौर्य। (सांकेतिक फोटो)

मौर्य ने बदायूं के बिल्सी कस्बे में सम्राट अशोक की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि देश और प्रदेश में आज मोदी (प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी) जी की गारंटी चलती है। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने जिले के लिए 19.5 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा, ''आज विपक्ष के लोग़ उपराष्ट्रपति का अपमान करते हैं। इतना ही नही, देश में यह जो ठगबंधन बना है इसके नेता हर रोज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का अपमान करते हैं।'' उन्होंने दावा किया,'' अखिलेश जी, अब कभी आप उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री नही बन सकते हैं, जबकि मध्य प्रदेश में भाजपा के मोहन यादव मुख्यमंत्री बन सकते हैं।''

End of Feed