शशि थरूर के काफिले पर किसने किया हमला? सुरक्षाकर्मी को पीटा, केरल पुलिस ने रडार पर पांच लोग

केरल में जब शशि थरूर एक चुनाव प्रचार में शामिल होने के लिए जा रहे थे, तभी एक पुल पर उनके सुरक्षाकर्मी पर हमला हुआ। पुलिस ने इस मामले में एक शख्स को हिरासत में लिया है।

कांग्रेस नेता शशि थरूर के काफिले पर हमला हुआ है। यह हमला तब हुआ जब वो एक चुनाव प्रचार में शामिल होने जा रहे थे। शशि थरूर की गाड़ी जब एक पुल से गुजर रही थी, वहां जाम लगा था। थरूर के सुरक्षाकर्मी ने आगे चल रहे वाहन को थोड़ा तेज चलने के लिए कहा, जिसके बाद एक गुट ने धावा बोल दिया और सुरक्षाकर्मी की पिटाई कर दी।

shashi tharoor convoy attack

केरल में चुनाव प्रचार के दौरान शशि थरूर

शशि थरूर के बॉडीगार्ड को किसने पीटा?

पुलिस के अनुसार, यह घटना शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे वंडूर के तिरुवाली के पास चेल्लीथोडे इलाके में हुई, जब सांसद शशि थरूर कांग्रेस नेता A. P. Anil Kumar के चुनावी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उस समय चेल्लीथोडे पुल पर भारी जाम लगा हुआ था। बताया गया है कि दो वाहनों में सवार कुछ लोगों ने सांसद के काफिले की गाड़ी को रोक दिया। जब सुरक्षाकर्मी ने रास्ता खाली करने के लिए उन्हें आगे बढ़ने को कहा, तो आरोपियों ने सुरक्षाकर्मी और चालक के साथ कथित तौर पर मारपीट की। इस घटना के बाद पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है।

End of Feed