ओणम के जश्न में केरलम ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, महज 8 दिनों में 771 करोड़ की शराब गटक गए लोग

Onam Liquor Sales Record: केरल में ओणम के पावन पर्व पर राज्य संचालित बेवको के जरिए शराब की बिक्री ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। उत्सव के पहले आठ दिनों में कुल 771.29 करोड़ रुपये की शराब बिक चुकी है, जो पिछले साल के इसी दौर से काफी ज्यादा है।

Onam Liquor Sales Record: दक्षिण भारतीय राज्य केरल में इन दिनों ओणम के पावन पर्व की धूम मची हुई है। इस बीच त्योहार के मौके पर राज्य में एक ऐसी रिपोर्ट सामने आई है, जिसने सबको चौंका दिया है। ओणम के इस खास त्योहार पर केरल में शराब की बंपर बिक्री हो रही है। राज्य सरकार के स्वामित्व वाली केरल स्टेट बेवरेजेस कॉरपोरेशन (Bevco) के माध्यम से ओणम के पहले आठ दिनों के भीतर ही 770 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार हो चुका है।

kerala onam Festival liquor sales cross

केरलम में ओणम पर जमकर छलका जश्न का प्याला

उत्पाद शुल्क विभाग (Excise Department) के आंकड़ों के मुताबिक, ओणम सीजन के शुरुआती आठ दिनों यानी 25 अगस्त तक राज्यभर के बेवडको आउटलेट्स से कुल 771.29 करोड़ रुपये की शराब बेची गई। अगर पिछले साल के इसी दौर की तुलना करें, तो उस दौरान 694.96 करोड़ रुपये की शराब बिकी थी, जिससे साफ है कि इस बार लोगों में खरीदारी का उत्साह और भी ज्यादा है।

End of Feed