Kedarnath Upchunav Result 2024 Live: केदारनाथ में खिला कमल, आशा नौटियाल को मिला केदार बाबा का आशीर्वाद

Kedarnath UpChunav Result, (केदारनाथ उपचुनाव के नतीजे, केदारनाथ उपचुनाव परिणाम 2024) Uttar Pradesh By Election Results, Kedarnath upchunav Natije 2024 Today LIVE Updates: केदारनाथ विधानसभा सीट पर भाजपा बनाम कांग्रेस के बीच ही मुख्य मुकाबला था। सुबह मतगणना शुरू होने के बाद लगातार भाजपा उम्मीदवार ने बढ़त बनाकर रखी और यह बढ़त अंतत: जीत तक जारी रही।

Kedarnath UP Chunav Result, (केदारनाथ उपचुनाव परिणाम 2024) By Election Results Today LIVE Updates: उत्तराखंड की एक विधानसभा क्षेत्र केदारनाथ के लिए 20 नवंबर को उपचुनाव हुआ था। रुद्रप्रयाग जिली की यह सीट इसी साल जुलाई में यहां से भाजपा विधायक शैला रानी रावत के निधन के बाद खाली हुई थी। यहां पर कुल 6 उम्मीदवार मैदान में थे, लेकिन सीधा मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही था। 20 नवंबर को मतदान के बाद आज यानी शनिवार 23 नवंबर को मतगणना हुई। सुबह मतगणना शुरू होने के बाद भाजपा उम्मीदवार ने लगातार यहां पर हर राउंड में बढ़त बनाकर रखी। कुल 13 राउंड की गिनती में भाजपा को यह जीत मिली।

Aasha Nautiyal BJP Kedarnath Seat.

केदारनाथ में खिला कमल, भाजपा की आशा नौटियाल को मिली जीत

जैसा कि हमने ऊपर बताया केदारनाथ सीट पर प्रमुख मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही था। भाजपा ने यहां से आशा नौटियाल को अपना उम्मीदवार बनाया था, जिन्होंने जीत हासिल की है। कांग्रेस की तरफ से मनोज रावत ने ताल ठोंकी, लेकिन वह दूसरे नंबर पर रहे। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को यहां पर जीत मिली थी, विधायक शैला रानी रावत के निधन के बाद खाली हुई इस सीट पर भाजपा की जीत तय मानी जा रही थी।

End of Feed