Varanasi: काशी रोपवे के दूसरे चरण का ट्रायल शुरू, रूट की छतों पर उकेरी जा रही बनारस की पहचान

वाराणसी में काशी शहरी परिवहन रोपवे के दूसरे चरण का ट्रायल जारी है। इसके साथ नगर निगम 11,120.34 वर्ग मीटर क्षेत्र की छतों पर काशी की संस्कृति, पर्यटन और खानपान से जुड़ी चित्रकारी करा रहा है।

Varanasi Ropeway Project: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भारत के पहले अर्बन ट्रांसपोर्ट रोपवे प्रोजेक्ट पर काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत अब रोपवे का दूसरा चरण का ट्रायल रन शुरू हो चुका है। इसे दुनिया का तीसरा और भारत का पहला शहरी परिवहन रोपवे बताया जा रहा है। रोपवे के जल्द शुरू होने की उम्मीद है। इसके साथ ही वाराणसी नगर निगम शहर की संस्कृति और विरासत को खास अंदाज में दिखाने की तैयारी कर रहा है।

Varanasi ropeway project

काशी रोपवे के दूसरे चरण का ट्रायल शुरू

छतों पर दिखेगी काशी की पहचान

वाराणसी नगर निगम ने रोपवे कॉरिडोर के आसपास चुनी गई इमारतों की छतों पर चित्रकारी कराने के लिए ‘काशी टेरेस आर्टवर्क प्रोजेक्ट’ शुरू किया है। इस पहल के तहत 11,120.34 वर्ग मीटर क्षेत्र में छतों को सांस्कृतिक कलाकृतियों से सजाया जाएगा। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि इन चित्रों के जरिए काशी के पर्यटन स्थलों, सांस्कृतिक पहचान, खानपान और हस्तशिल्प को प्रदर्शित किया जाएगा। रोपवे से गुजरने वाले स्थानीय लोगों, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को शहर की विरासत की झलक देखने को मिलेगी।

End of Feed