Karnataka: नदी में सीपियां बटोरने क्यों गए थे लोग, जिसने निगल लिया पूरा परिवार; मृतकों की संख्या बढ़कर 11

कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में थट्टे हक्कलू नदी में सीपियां इकट्ठा करने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जिसमें अब तक 11 लोगों की डूबने से मौत हो चुकी है। घटनास्थल पर तलाश अभियान अभी भी जारी है।

कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में रविवार को थट्टे हक्कलू नदी में बड़ा हादसा हो गया, जहां एक ही परिवार के 11 लोगों डूबने से मौत हो गई। मृतकों में सात महिलाएं शामिल हैं। वहीं एक अन्य शख्स अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये लोग सीपियां इकट्ठा करने गए थे, इसी दौरान गहरे पानी में जाने से यह हादसा हो गया। घटनास्थल पर लापता लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने इस हादसे पर दुख जताया है और मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये की सहायता राशि देने का भी ऐलान किया है।

Karnataka accident

कर्नाटक में बड़ा हादसा

सीपियां इकट्ठा करने की पारंपरिक गतिविधि

पुलिस के अनुसार, शिराली गांव के करीब 14 लोग पारंपरिक रूप से नदी में सीपियां इकट्ठा करने के लिए उतरे थे। इस गतिविधि को नदी तटों और तटीय इलाकों में रहने वाले स्थानीय समुदायों के लिए आजीविका का एक हिस्सा माना जाता है। लेकिन नदी में पानी का स्तर बढ़ने और उसकी गहराई का सही अनुमान न लग पाने के कारण यह हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक, कुछ लोग अचानक नदी के तेज बहाव में फंसकर बहने के लगे, जिन्हें बचाने के लिए अन्य लोग भी नदी में कूद पड़े। लेकिन हालात और बिगड़ गए और कई लोग नदी की तेज धारा में बह गए।

End of Feed