Unnao: उन्नाव में सामूहिक हत्याकांड, परिवार को मारकर शख्स ने की आत्महत्या

सोमवार को उन्नाव जिले में एक परिवार के चार लोगों के शव एक साथ बरामद किए गए। पुलिस की जांच में इस घटना की शुरूआती जांच में ये पता चला है कि शख्स ने अपनी बीवी और दो बच्चियों की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली। पुलिस इस वारदात की सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Unnao Murder And Suicide: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से एक परिवार के चार लोगों के शव साथ पाए गए। इस भयानक वारदात में दो पति-पत्नी और इनकी दो बच्चियों की मौत हुई है। मीडिया रिपोर्ट की अनुसार पति ने ही अपनी पत्नी और दोनों बेटियों की हत्या की और फिर खुदकुशी कर ली। सोमवार सुबह घटना की जानकारी पर एसपी, एएसपी ने फोरेंसिक टीम के साथ जांच की।

unnao murders and suicide

पत्नी और बेटियों की हत्या के बाद शख्स ने किया सुसाइड (सांकेतिक तस्वीर)

क्या है मामला

पूरा मामला उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र के साहबखेड़ा गांव का है, जहां सोमवार की सुबह 35 वर्षीय अमित यादव का शव लटका मिला। उसी कमरे में बिस्तर पर पत्नी और दो बच्चियों का शव पड़ा था। शुरूआती जांच में ऐसा अनुमान लगाया गआ कि अवैध संबंध के शक में युवक ने पत्नी और दो मासूम बेटियों की सोते समय तकिए से मुंह दबाकर हत्या की। इसके बाद उसी कमरे में आत्महत्या कर ली। अमित के मोबाइल की जांच में पुलिस को साले को भेजा गया मैसेज मिला, जिसमें लिखा था कि कोई गलती हो तो माफ करना।

End of Feed