Mahoba: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने मारी कार को टक्कर; 2 भाइयों की दर्दनाक मौत

महोबा जिले के खन्ना थाना क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उनकी ऑल्टो कार को टक्कर मार दी, जिससे घटना स्थल पर ही दोनों की जान चली गई।

Bundelkhand Expressway Accident: महोबा जिले के खन्ना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक की टक्कर से कार में सवार दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना की जानकारी पुलिस के एक अधिकारी ने दी।

Two Brothers died in a High-Speed Truck and car Collision

तेज रफ्तार ट्रक और कार की टक्कर में दो भाइयों की मौत

महोबा नगर क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) दीपक दुबे ने बताया कि शुक्रवार को खन्ना थाना क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने ऑल्टो कार को टक्कर मार दी, जिससे कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान बांदा जिले के अतर्रा कस्बा निवासी हिंदू इंटर कॉलेज के शिक्षक संतोष द्विवेदी के बेटे आशुतोष द्विवेदी (32) और उत्कर्ष द्विवेदी (26) के रूप में हुई है।

End of Feed