Jhansi: झांसी में दर्दनाक हादसा; अज्ञात वाहन से टकराकर पलटी कार, दंपति की मौत

झांसी जिले के पूंछ क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक कार अज्ञात वाहन से टकराकर पलट गई। इस दुर्घटना में कानपुर के जाजमऊ निवासी दंपति की मौत हो गई, जबकि उनके दो बच्चों सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात वाहन की तलाश जारी है।

Jhansi News: रविवार को झांसी जिले के पूंछ क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई, जहां एक कार अज्ञात वाहन से टकराकर पलट गई। इस हादसे में कार सवार दंपति की मौत हो गई, जबकि उनके दो बच्चों सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेंद्र नाथ मिश्रा के अनुसार, कानपुर के जाजमऊ निवासी गिरिजेश शुक्ल (40) और उनकी पत्नी अनुपमा शुक्ला (35) अपने बच्चों केशव और शिवन्या के साथ बिहार के दतिया स्थित पीतांबरा पीठ की यात्रा पर थे, जब यह दुर्घटना हुई।

Road Accident in Jhansi

झांसी में सड़क हादसा

रास्ते में झांसी के पूंछ इलाके में उनकी कार किसी अज्ञात वाहन से टकराकर पलट गई। जानकारी के मुताबिक इस दुर्घटना में अनुपमा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गिरिजेश ने मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि इस दुर्घटना में मृतक दंपति के बच्चे केशव (सात) और शिवन्या (15) के साथ-साथ कार चालक अनुराग भी गंभीर से घायल हो गए। ऐसे में उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये हैं। फिलहाल टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

End of Feed