Kanpur: 6000 रुपये के लिए नहीं हुए सात फेरे, दुल्हन करती रही इंतजार, दूल्हे ने शादी से किया इनकार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 10, 2023, 10:17 PM IST

Mass Marriage Ceremony: कानपुर में आयोजित हुए सामूहिक विवाह समारोह में दो हैरान करने वाले मामले सामने आए। शादी के लिए समारोह में पहुंचे दूल्हा दुल्हन सात फेरे नहीं ले पाए। इसकी वजह थी, लिस्ट में नाम न होना। दूसरे मामले में दुल्हन सज संवरकर दूल्हे का इंतजार करती रही, लेकिन दूल्हा बारात लेकर नहीं आया।

KEY HIGHLIGHTS
  • कानपुर में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन
  • समारोह में पहुंचे दूल्हा दुल्हन नहीं ले पाए सात फेरे
  • ऐन वक्त पर बारात लेकर नहीं आया दूल्हा, इंतजार करती रही दुल्हन

Mass Marriage Ceremony: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में दो चौंकाने वाले मामले सामने है। एक दूल्हा और दुल्हन सात जन्म के बंधन में बंधने के लिए सामूहिक विवाह समारोह में पहुंचे थे। लेकिन वो शादी नहीं कर पाए। दरअसल, उनका नाम शादी करने वाले जोड़ों की सूची में नहीं था। जब उन्हें इस बात का पता चला तो उन्हें एहसास हुआ कि वो ठगी का शिकार हो गए हैं। दूल्हे और दुल्हन ने शादी के लिए एक संस्था को विवाह कराने के लिए छह हजार रुपये दिए थे। जबकि एक दूसरे मामले में दुल्हन सज-धजकर अपने पीया का इंतजार करती रही, लेकिन दूल्हा बारात लेकर नहीं आया। इसके बाद दुल्हन रोते हुए अपने घर चली गई।

kanpur Broken Marriage

सामूहिक विवाह समारोह में सामने आए दो चौंकाने वाले मामले

कांशीराम कॉलोनी सनिगवां की रहने वाली तनु अपने पिता राजू और अन्य रिश्तेदारों के साथ मोतीझील लॉन में सामूहिक विवाह समारोह में शादी करने पहुंची थी। तनु के साथ कर्नलगंज में रहने वाला दूल्हा आकाश तिवारी भी था। दोनों जब समारोह में पहुंचे तो जानकारी मिली कि उनका नाम लिस्ट में शामिल नहीं है। आकाश के अनुसार, एक संस्था ने उनका विवाह कराने के लिए छह हजार रुपये लिए थे, लेकिन अब वो लापता है। उसका मोबाइल भी बंद है।

End of Feed