Indian Railway: होली के त्योहार पर भारी भीड़ की वजह से श्रमशक्ति समेत 54 ट्रेनों के हर क्लास में वेटिंग चल रही है। इन ट्रेनों के करीब 18 हजार यात्री वेटिंग सूची में हैं। तीन से सात मार्च तक दिल्ली, मुंबई से कानपुर आने और नौ से 13 मार्च तक कानपुर से इन्हीं स्थानों के लिए जाने वाली नियमित ट्रेनों के किसी क्लास में सीटें खाली नहीं मिल रही है। डिब्रूगढ़ राजधानी, रांची राजधानी, श्रमशक्ति, पटना राजधानी, स्वर्ण शताब्दी, बिहार संपर्क क्रांति, नीलांचल, साबरमती, अवध एक्सप्रेस, प्रयागराज, शिवगंगा, ऊधमपुर एक्सप्रेस, बर्फानी एक्सप्रेस समेत 54 प्रमुख ट्रेनों में सीटें नहीं हैं। इसके साथ ही हवाई सफर भी महंगा हो गया है।
रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत
हालांकि भारतीय रेलवे ने होली के बाद प्रयागराज से आनंद विहार वाया कानपुर सेंट्रल दो फेरे की स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। त्योहार के बाद वापसी करने वाले यात्रियों को इस स्पेशल ट्रेन का फायदा ज्यादा मिलेगा।
