Makar Sankranti: कानपुर में मकर संक्रांति पर बिठूर से लेकर सिद्धनाथ घाट तक विशेष इंतजाम, आप भी चले आइए यहां

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 11, 2023, 06:35 PM IST

Makar Sankranti: इस वर्ष मकर संक्रांति की तारीख को लेकर लोगों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कुछ जानकारों के मुताबिक, मकर संक्रांति की तारीख 14 तो कुछ 15 जनवरी बता रहे हैं। वहीं, कानपुर में मकर संक्रांति पर स्नान के लिए कानपुर में तैयारी तेज से चल रही है। नगर निगम घाटों पर व्यवस्थाओं के इंतजाम चाकचौबंद करेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • मकर संक्रांति पर कानपुर नगर निगम बदलेगा घाटों की सूरत
  • कानपुर में मकर संक्रांति स्नान की तैयारियां तेज
  • 14 और 15 जनवरी को घाटों पर होगा स्नान, सफाई के विशेष इंतजाम


Makar Sankranti: मकर संक्रांति को लेकर कानपुर में गंगा किनारे घाटों की सूरत बदली जाएगी। इसके लिए कानपुर नगर निगम की टीम ने योजना तैयार कर ली है। कानपुर में 14 और 15 जनवरी को मकर संक्रांति पर इस बार नगर निगम ने बिठूर से लेकर सिद्धनाथ घाट तक सफाई के विशेष इंतजाम कर लिए हैं। मकर संक्रांति स्नान के लिए घाटों पर तैयारियां तेज हो गई है। इस बार नगर निगम घाटों पर महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की जाएगी। घाटों पर सुरक्षित स्नान के लिए ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने कानपुर नगर निगम को घाटों पर व्यवस्थाओं पर इंतजाम चाक चौबंद करने का लेटर लिखा है।

kanpur Makar Sankranti

मकर संक्रांति पर स्नान को लेकर कानपुर में घाटों पर तैयारियां शुरू (प्रतीकात्मक तस्वीर)

कानपुर में श्रद्धालु परमट, भगवतदास घाट, मेस्कर घाट, गुप्तार घाट, सरसैया घाट, रानी घाट, जाजमऊ घाट समेत गंगा बैराज घाट पर गंगा स्नान करने आते हैं। कानपुर में घाटों पर हुए अतिक्रमण को हटाया जाएगा।

End of Feed