Solar Cycle: एक बार चार्ज करने पर 40 किलोमीटर चलेगी सोलर साइकिल, बगैर पैडल मारे चलती है ये

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 25, 2023, 08:53 PM IST

Solar Cycle: यूपी दिवस के आयोजन में सोलर साइकिल और सोलर कूलर सभी का आकर्षण का केंद्र रहे। लोगों ने दोनों की जमकर सराहना की। कानपुर स्थित चंद्रशेखर आज़ाद कृषि विश्वविद्यालय में लगी प्रदर्शनी में कानपुर के उत्पादों का जलवा दिखाई दिया। स्टॉल पर सोलर साइकिल को देखने के लिए भीड़ जमा हो गई।

KEY HIGHLIGHTS
  • प्रदर्शनी में दिखी सौर ऊर्जा से चलने वाली सोलर साइकिल
  • एक बार चार्ज करने पर चलेगी 40 किलोमीटर
  • बिना पैडल मारे चलती है यह सोलर साइकिल


Solar Cycle: उत्तर प्रदेश के कानपुर में सोलर साइकिल आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यह साइकिल बिना पैडल मारे चलेगी। एक बार चार्ज करने पर सोलर साइकिल 40 किलोमीटर तक चलेगी। इसके अलावा एक ऐसा सोलर कूलर है जो फुल चार्ज के बाद छह से सात घंटे तक ठंडी हवा देता रहेगा। यह सोलर साइकिल और सोलर कूलर कौशल विकास के अंतर्गत चल रहे जेके सेंटर फॉर वोकेशनल स्किल डेवलपमेंट सेंटर के छात्रों ने बनाया है। यूपी दिवस के अवसर पर लगी प्रदर्शनी में सोलर साइकिल और सोलर कूलर देखने को मिला।

Kanpur Solar Cycle

सोलर साइकिल (फाइल फोटो)

सर्वाधिक आकर्षण का केंद्र सोलर साइकिल और कूलर रहे, दोनों को ही लोगों ने जमकर सराहा। साइकिल की कीमत 20 से 25 हजार रुपये है, जबकि कूलर 10 से 15 हजार रुपये में बनाया गया है। कोऑर्डिनेटर देवेंद्र कौशल के अनुसार, सोलर लाइट से बैटरी चार्ज होने पर छह घंटे तक साइकिल आराम से चल सकती है।

End of Feed