Vande Bharat Express: 400 KM से लंबे रूट पर दौड़ेगी स्लीपर वंदेभारत एक्सप्रेस, रेलवे ने कराया कई रूटों का सर्वे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 4, 2023, 01:43 PM IST

Vande Bharat Train: रेल यात्रियों के लिए राहतभरी खबर है। अब पांच घंटे से ज्यादा और 400 किमी से अधिक दूरी वाले स्टेशनों के लिए स्लीपर वंदेभारत एक्सप्रेस का संचालन होगा। कमाई वाले रूटों का रेलवे बोर्ड ने सर्वे शुरू कर दिया है। वंदे भारत में स्लीपर होने से रेलवे की आय बढ़ेगी साथ ही यात्रियों को राहत मिलेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • 400 किलोमीटर से लंबे रूट पर दौड़ेगी स्लीपर वंदेभारत ट्रेन
  • रेलवे बोर्ड ने शुरू किया कमाई वाले रूटों का सर्वे
  • शताब्दी के रैक को वंदेभारत स्लीपर रैक से बदलने की संभावना

Vande Bharat Express: देश की सबसे तेज गति से दौड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से लंबा सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहतभरी खबर है। दरअसल, देश भर में पांच घंटे से ज्यादा और 400 किमी से अधिक दूरी वाले स्टेशनों के लिए स्लीपर वंदेभारत एक्सप्रेस का संचालन किया जाएगा। कमाई वाले रूटों का रेलवे बोर्ड ने सर्वे शुरू कर दिया है। स्लीपर कोच होने से रेलवे की आय में इजाफा होगा, यात्री भी कम समय में गंतव्य तक पहुंच जाएंगे, वंदेभारत एक्सप्रेस की गति 130 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा रहेगी।

Kanpur vande bharat express

लंबे रूटों पर दौड़ेगी स्लीपर वंदेभारत ट्रेन

दिल्ली-वाराणसी के बीच चलने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन के समय के पालन से यात्री संतुष्ट हैं। रेलवे की मॉनीटरिंग कमेटी की जांच में इसका खुलासा हो चुका है। ट्रेन का लोड भी रोजाना बढ़ ही रहा है। जहां शताब्दी एक्सप्रेस का संचालन हो रहा है, उन रूटों पर भी वंदेभारत एक्सप्रेस चलेंगी तो यात्रियों के पास तेज रफ्तार और आधुनिक सुविधाओं वाली दूसरी ट्रेन का विकल्प भी रहेगा।

End of Feed