Kanpur: जंग का अखाड़ा बना कानपुर नगर निगम, BJP-सपा पार्षदों में गुत्थमगुत्थी...और फिर...

उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर निगम में सदन की कार्यवाही के दौरान सपा और भाजपा पार्षदों में झगड़ा हो गया। कानपुर की महापौर प्रमिला पांडेय ने धक्का-मुक्की को प्यार-मोहब्बत बताया है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष के कुछ ऐसे सदस्य हैं, जो इस प्रकार का कृत्य करते हैं, जो ठीक नहीं है।

कानपुर: कानपुर नगर निगम में मंगलवार को जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, वैसे ही हंगामा शुरू हो गया। सपा और भाजपा के पार्षद आपस में भिड़ गए। थोड़ी ही देर में भिड़ंत धक्का-मुक्की में बदल गई और देखते ही देखते पार्षदों के बीच हाथापाई होने लगी। वहीं, कानपुर की महापौर प्रमिला पांडेय ने धक्का-मुक्की को प्यार-मोहब्बत बताया है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष के कुछ ऐसे सदस्य हैं, जो इस प्रकार का कृत्य करते हैं, जो ठीक नहीं है। सपा विधायक पर आरोप के बारे उन्होंने बताया कि जब नगर निगम का 30 लाख वहां लगा था और विधायक ने भी अपनी निधि से कुछ पैसा दिया है, तो उनका अधिकार नहीं है कि शिलापट्ट से पार्षदों के नाम-फोटो हटा दें। इसकी जांच होगी। जोन के अधिकारी से पूछूंगी कि किसके दबाव पर यह काम किया गया।

Ruckus in Kanpur Municipal Corporation

कानपुर नगर निगम में हंगामा

ढूंढ कर मंदिरों को कराया जाएगा साफ

उन्होंने कहा कि जितने भी मंदिर हैं, उनको ढूंढ कर उनकी पुताई और सफाई कराई जाएगी और वहां से अतिक्रमण हटाया जाएगा। इसके पहले कानपुर नगर निगम सदन की कार्यवाही के दौरान मंगलवार को हंगामा हो गया। भाजपा और सपा पार्षदों में मारपीट हो गई। सपा और भाजपा के पार्षदों ने एक-दूसरे के खिलाफ नारे लगाए। इस दौरान मेयर दोनों पक्षों से शांत होने की अपील करती रहीं। करीब 20 मिनट तक जब हंगामा नहीं रुका, तो मेयर सदन की कार्यवाही छोड़कर बाहर चली गईं।

End of Feed