Indian Railways: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से झांसी का सफर अब और भी आसान हो जाएगा। कानपुर से झांसी तक रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण का कार्य पांच वर्ष की देरी पर पूरा हो गया है। कानपुर देहात के मलासा-लालपुर-पामा सेक्शन पर 18 किलोमीटर का काम भी पूरा हो गया। हालांकि अभी यहां पर नॉन इंटरलॉकिंग का काम हो रहा है। इसकी वजह से इस सेक्शन से होकर जाने वाली कई ट्रेनें प्रभावित होंगी। उत्तर मध्य रेलवे की ओर दी गई जानकारी के अनुसार, रेलवे द्वारा किए जाने वाले नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से कुछ ट्रेनें कैंसिल रहेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों को आंशिक रद्द और रोक कर संचालित किया जाएगा।
कानपुर-झांसी रेलमार्ग हुआ डबल ट्रैक
उधर, रेलवे ट्रैक शुरू करने के लिए मुख्य संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) मोहम्मद लतीफ खान 23 फरवरी को 110 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से स्पेशल ट्रेन चलाकर परीक्षण करेंगे। अगले महीने यानि मार्च से दोहरे रेलमार्ग पर ट्रेनें शुरू होने की उम्मीद है। इससे मुंबई रूट की ट्रेनें सरपट दौड़ेंगी।
