Indian Railways: उत्तर प्रदेश के कानपुर से रेल में सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। रेलवे प्रशासन ने अलग-अलग रेलवे स्टेशनों के विकास और आधारभूत संरचना से जुड़े कार्यों के चलते 11 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। इसके अलावा कई ट्रेनों को आंशिक रूप से निरस्त किया गया है। इसके साथ ही कई के मार्ग भी बदले हैं। होली से पहले ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को घर पहुंचने में परेशानी हो सकती हैं। रेलवे के अनुसार, खड़गपुर मंडल में रानीताल स्टेशन पर हो रहे नान इंटरलाकिंग कार्य की वजह से 12816 आनंद विहार टर्मिनल-पुरी एक्सप्रेस 25, 27 फरवरी और एक एवं चार मार्च को रद्द रहेगी।
रेलवे ने रद्द की 11 ट्रेनें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
गाड़ी संख्या 12815 पुरी-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस 27 फरवरी, एक, चार एवं छह मार्च को कैंसिल की गई है। गाड़ी संख्या 12875 पुरी-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस तीन और पांच मार्च को निरस्त की गई है। गाड़ी संख्या 12876 आनंद विहार टर्मिनल-पुरी एक्सप्रेस पांच और सात मार्च को निरस्त की गई है।
